संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल/घरौंडा। शेखपुरा खालसा गांव में विवाहिता चौबारा में फंदे से लटकी मिली। घटना की सूचना पर पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची व साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
परिजनों के अनुसार शेखपुरा गांव निवासी सतिंदर एक होटल पर कार्य करता है। वह रात को ड्यूटी से आया और सो गया था।
उसकी पत्नी 22 वर्षीय अन्नू ने चौबारा में अलसुबह फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब उसकी बेटी चौबारा में अपनी मां को देखने गई तो दरवाजा बंद था। उसने आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
यह बात उसने अपने पिता को बताई। जब उसके पिता ने दरवाजा तोड़कर देखा तो अन्नू फंदे पर लटकी थी।
थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जिसकी जांच की जाएगी। अन्नू की मौत से घर में गम का माहौल छा गया। इस घटना की सूचना उसके मायके वालों को दी गई।