फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रिजर्व बैंक का फर्जी प्रमाणपत्र दिखा हड़पे 35.94 लाख

Sat, 19 Oct 2024 06:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का फर्जी परमिशन सर्टिफिकेट दिखाकर एक व्यक्ति से 35.94 लाख रुपये ठग लिए गए। थाना सिविल लाइन पुलिस ने पीड़ित शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-13 अर्बन एस्टेट निवासी विवेक चौधरी ने शिकायत में बताया कि दीपक ठाकुर व संजय वर्मा नोयडा स्थित बीटैक्स टर्म्स होल्डिंग लिमिटेड व एफएक्सयू सॉल्यूशन लिमिटेड चलाते है। उन्होंने नवंबर 2021 में होटल ज्वैल्स में सेमिनार कर फोरेक्स ट्रेडिंग की जानकारी दी और बताया कि उनकी कंपनी को इसके लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से बाकायदा लाइसेंस प्राप्त है।
विज्ञापन

उसने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन देकर उसे व मौके पर मौजूद अन्य निवेशकों को बताया कि इस ट्रेडिंग में बहुत ही ज्यादा लाभ है व उनकी कंपनी निवेशकों को आठ प्रतिशत तक मासिक लाभ देती है। इसके बाद अगस्त 2022 में दोनों आरोपियों ने जिमखाना क्लब करनाल में भी आकर बहुत से निवेशकों को अपनी कंपनी की प्रेजेंटेशन दी व सभी को रिजर्व बैंक से उनकी कंपनी को फोरेक्स में काम करने की परमिशन के सर्टिफिकेट भी दिखाए।
इसके बाद वह उनकी बातों में आ गया। उसके साथ कई लोगों ने भी उनकी कंपनी में निवेश किया। उसने धीरे-धीरे कर 35 लाख 94 हजार 798 रुपये कंपनियों में लगा दिए। जब उसने अपने रुपये वापस लेने के लिए आवेदन किया तो उसके रुपये नहीं मिले। इसके बाद वह नोएडा स्थित उनके कार्यालय में दीपक ठाकुर व संजय वर्मा से मिलने के लिए गया। उन्होंनेमिलने से मना कर दिया और कि यह उत्तर प्रदेश है, तुम्हारा हरियाणा नहीं, कोई रुपया वापस नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि जब उसने आरोपियों से पुलिस में उनकी शिकायत करने को कहा तो उन्होंने 9,84,244 रुपये के तीन चेक दिए। जब उसने बैंक में चेक लगाए तो बाउंस में हो गए। इसके बाद वह आरोपियों से मिलने के लिए उनके कार्यालय के पास पहुंचा तो देखा कि वहां पर कोई कार्यालय नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें