डकैती की सूचना पर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया और एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य उठाए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, जिससे बदमाशों की धरपकड़ हो सके।
करनाल की हकीकत कॉलोनी में बदमाशों ने बुधवार दोपहर एक घर में घुसकर वृद्धा की हत्या कर डैकती डाल दी। रंग लगाने के बहाने घर में छह से सात डकैती घुसे और वृद्धा का गला घोंट दिया। इस दौरान वृद्धा के पति ने डकैतों को रोकने की कोशिश की, तो उनका भी गला दबाने का प्रयास किया गया। शोर मचाने पर डकैत वृद्धा के गले से चेन और घर में रखी नगदी समेत करीब चार लाख रुपये लेकर भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
हकीकत कॉलोनी निवासी निर्मला (65) बुधवार दोपहर करीब दो बजे घर के गेट पर बैठी थीं। इसी दौरान छह से सात लोग पहुंचे और उन्हें रंग लगाने की कोशिश की। बचने के लिए वृद्धा गेट से घर के अंदर कमरे की ओर भागी, जिस पर डकैत भी उसके पीछे आ गए। वृद्धा ने कमरे का दरवाजा बंद करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सकी। डकैत धक्का देकर कमरे के अंदर घर घुस आए और गला पकड़ लिया। डकैतों ने वृद्धा का गला इतनी तेज दबाया कि उनके आर्टिफिशियल दांत भी निकलकर बिस्तर पर गिर पड़े।
वृद्धा ने डकैतों के साथ संघर्ष करने का प्रयास किया, लेकिन अपने आप को बचा नहीं सकी। गला दबाए जाने से उनकी मौत हो गई। डकैतों ने उनके गले से चेन निकाली और घर में रखी नगदी लेकर फरार होने लगे। इस दौरा वृद्धा का पति आ गया और उन्हें डकैतों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन पर भी हमला कर दिया गया। गला दबाए जाने पर उन्होंने शोर मचाया तो बदमाश वहां से भाग निकले। बताया जा रहा है कि बदमाश मोटरसाइकिल से आए और उसी से भागे हैं।
विज्ञापन
घर की महिलाओं ने आकर पहनाए पकड़े
डकैतों के संघर्ष के दौरान वृद्धा के कपड़े अस्तव्यस्त हो गए थे, उनके चेहरे और शरीर पर कई जगह पर चोट के निशान थे। घर की महिलाओं ने वृद्धा को कपड़े पहनाएं। डकैती की सूचना पर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया और एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य उठाए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, जिससे बदमाशों की धरपकड़ हो सके।