फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातिसूचक टिप्पणी की ऑडियो वायरल होने पर रोडवेज का इलेक्ट्रिशियन सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल/काछवा। मोबाइल पर बातचीत के दौरान अनुसूचित जाति के कर्मचारियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में हरियाणा रोडवेज के एक इलेक्ट्रिशियन को सस्पेंड कर दिया गया है। उनकी बातचीत की ऑडियो वायरल हो गई थी, इसी के आधार पर कर्मचारी के खिलाफ महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने यह कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि टिप्पणी होने पर समाज के लोगों में रोष था, कार्रवाई की मांग को लेकर समाज के लोग एसपी गंगाराम पूनिया से मिलेे थे।
विज्ञापन

इधर, आरोपी कर्मचारी का कहना है कि वह हर वर्ग का सम्मान करते हैं। चूंकि हरियाणा रोडवेज के आने वाले दिनों में यूनियन के चुनाव हैं और वे इसमें हिस्सा लेते रहे हैं, इसलिए किसी ने दुर्भावना वश उनकी आवाज को डब करके यह ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल की है। इस आवाज की लैब टेस्टिंग कराई जा सकती है। वहीं समाज के लोग कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग पर अड़े हैं। अब जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें