फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने पकड़ी नमी के नाम पर लूट, लगाई लताड़

Fri, 07 Oct 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
अनाज मंडी पहुंचे डीसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अनाज मंडी में कई दिनों से धान में नमी के नाम पर चल रही लूट के चलते वीरवार देर रात को डीसी मंदीप सिंह बराड़ ने नई अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान डीसी ने नमी के नाम पर कट लगाकर ठगी करने के मामले को पकड़ा। इस पर डीसी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मंडी में आए किसानों को उनका हक मिलना चाहिए।
विज्ञापन


डीसी ने साफ शब्दों में कहा है कि वे इस तरह के मामले किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मंडी में पहुंचे डीसी ने बांसा गांव के किसान जसबीर की धान की डेरी के पास जाकर धान की ढेरी की नमी चेक की, जिसमें नमी की मात्रा 21.6 पाई गई। निर्धारित मूल्य के अनुसार नमी की मात्रा निर्धारण करने पर अधिकारियों ने मूल्य निकाला, जिसके अनुसार जसबीर किसान का धान लगभग 1430 रुपये प्रति क्विंटल बिकना चाहिए। डीसी ने किसान से पूछा कि उसका धान किस भाव लिया गया है तो किसान ने बताया कि उसका धान 1370 रुपये के हिसाब से बिका है। यह सुनते ही डीसी ने सख्त होकर कहा कि कटौती तो नमी के हिसाब से होनी चाहिए। इसमें तो किसान को लगभग 60 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से नुकसान हो रहा है। इसी बीच डीसी ने चंडीगढ़ मुख्यालय में भी बात की और स्थिति के बारे में अवगत कराया। इस प्रकार हर रोज मंडी में हजारों किसानों के साथ खुली लूट की जा रही है।

नमी जांचने की मशीनें है, लेकिन कर्मचारी नहीं
डीसी ने अधिकारियों से पूछा कि उनके पास नमी की जांच की कितनी मशीनें हैं। अधिकारियों ने कहा कि नमी मापक मशीनें तो हैं, लेकिन कर्मचारियों की कमी है। उपायुक्त ने कहा कि जितने कर्मचारी है उनसे काम चलाया जाए। बाद में डीसी ने धर्मराज की ढेरी को चेक किया जिसमें नमी की मात्रा 21.7 निकली। इसके बाद डीसी ने दरड निवासी दलजीत की धान की ढेरी में नमी की मात्रा को चेक करवाया, जिसमें नमी की मात्रा 16.6 निकली।
विज्ञापन


इस पर मौके पर व्यापारी ने दावा किया कि इस धान में इतनी कम नमी नहीं हो सकती और व्यापारी ने धान की ढेरी की तली में जाकर धान की मुठ्ठी निकाली और मशीन में डाल दी। लेकिन सभी के सामने किसान की धान में नमी की मात्रा 16.6 ही निकली। इस पर डीसी ने कहा कि विश्वास करना जरूरी है फिर भी व्यापारी चाहे तो दूसरी मशीन से चैक करवा सकते हैं। डीसी ने इस दौरान कई ढेरियों में नमी की मात्रा चैक की। इस मौके पर जेडए वर्षा खंगवाल, एसडीएम योगेश कुमार सहित विभिन्न खरीद एजेंसियों के अधिकारी और व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें