फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में होगी नियमित सफाई, बागवानी का भी रखा जाएगा ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। राजकीय प्राथमिक स्कूलों में अब नियमित सफाई होगी। क्लास रूम, प्रांगण के अलावा शौचालय भी साफ सुथरे रहेंगे। इसके अलावा बागवानी का भी ध्यान रखा जाएगा, ताकि विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगे और उन्हें स्वच्छ वातावरण मिले। इसके लिए मौलिक शिक्षा निदेशालय की ओर से विशेष रूप से व्यवस्था की गई है।
विभाग की ओर से प्रत्येक स्कूल को हर माह आठ हजार रुपये की राशि भी जारी की जाएगी। जिसे स्कूल मुखिया स्कूल प्रबंधन कमेटी से विचार विमर्श करके संबंधित कार्यों पर खर्च करेंगे। विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार, बजट से स्कूल प्रबंधन कमेटी प्रांगण की सफाई, चहारदीवारी के बाहर की सफाई, छत की सफाई, शौचालयों व खेल के मैदान की सफाई व जल भराव और निकासी का प्रबंध करने जैसे कार्य कर सकते हैं। जिले में 441 राजकीय प्राथमिक पाठशाला हैं, जहां 50 हजार विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

इन स्कूलों को नहीं जारी होगी राशि
जिन विद्यालयों में एजूसेट चौकीदारों द्वारा मल्टीपर्पज वर्कर का कार्य करने के लिए अपनी सहमति प्रदान की गई है और जिन विद्यालयों में समग्र शिक्षा द्वारा मल्टीपर्पज वर्कर लगाए गए हैं, उन विद्यालयों में यह राशि जारी नहीं की जाएगी। ये स्कूल मौजूदा व्यवस्था से ही कार्य चलाएंगे।
राशि खर्च करने के लिए यह हैं निर्देश
- विद्यालय मुखिया स्कूल प्रबंधन कमेटी के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके विद्यालयों में आवश्यकता के अनुसार किस-किस समय कौन सा कार्य करवाया जाना है। इसका निर्धारण मासिक आधार पर हाेने वाली बैठक में किया जाएगा।
- बजट जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से सभी विद्यालयों में जारी किया जाएगा। इस राशि का भुगतान स्कूल प्रबंधन कमेटी द्वारा किया जाना है। वांछित कार्य कर खर्च, उसका पर्यवेक्षण और भुगतान का पूरा रिकार्ड विद्यालय स्तर पर रखा जाएगा।
विज्ञापन

नियुक्ति की तो होगी कार्रवाई
संबंधित कार्यों के लिये किसी भी व्यक्ति से किसी भी प्रकार की आंशिक, अल्पकालिक, पूर्णकालिक अनुबंध के रूप में नियुक्ति नहीं की जा सकती। इस कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता सीधे अनुशासन हीनता के दायरे में आएगी और संबंधित विद्यालय मुखिया सीधे जिम्मेवार होंगे। -रोहताश वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें