फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेती: देश में गेहूं की होगी रिकॉर्ड पैदावार, मौसम दे रहा साथ, प्रथम सर्वे से जगी आस

Wed, 19 Jan 2022 03:30 AM IST
भूपेंद्र सिंह कर्मबीर लाठर, संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान की टीम ने विभिन्न राज्यों में फसल का जायजा लिया। 112 मिलियन टन गेहूं उत्पादन की उम्मीद जताई जा रही है। पिछले साल 109.52 मिलियन टन पैदावार हुई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस वर्ष देश में गेहूं उत्पादन में नया कीर्तिमान स्थापित होने की उम्मीद जताई जा रही है। जनवरी में ठंड की अनुकूलता बनने से फसल की बढ़वार अच्छी है। भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान करनाल ने इस बार करीब 112 मिलियन टन गेहूं उत्पादन की उम्मीद जताई है।

विज्ञापन


संस्थान के वैज्ञानिकों की टीम ने इस महीने हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, जम्मू के मैदानी क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में गेहूं की फसल के स्वास्थ्य को लेकर प्रथम सर्वे के बाद यह संभावना जताई है। वहीं दूसरे सर्वेक्षण की तैयारी चल रही है। अगले सप्ताह वैज्ञानिकों का दल दूसरे सर्वेक्षण के लिए रवाना होगा। 

प्रमुख अन्वेषक फसल सुरक्षा प्रभाव एवं प्रधान वैज्ञानिक डा. सुधीर कुमार, प्रधान वैज्ञानिक डा. पूनम जसरोटिया, वैज्ञानिक पीएल कश्यप और डा. रविंद्र कुमार ने दिसंबर के अंतिम सप्ताह से गेहूं की फसलों का सर्वे शुरू किया था। फरवरी के दूसरे सप्ताह में प्रथम सर्वे पूरा किया गया।
विज्ञापन


इसके अनुसार इस वर्ष 112 मिलियन टन गेहूं उत्पादन की उम्मीद जताई गई है, जबकि पिछले वर्ष देश में गेहूं का रिकॉर्ड उत्पादन 109.52 मिलियन टन हुआ था। इस संबंध में भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान करनाल के निदेशक डा. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि इस बार गेहूं की फसल स्वस्थ है।

मौसम की अनुकूलता भी बनी हुई है। फसल के स्वास्थ्य को लेकर एक सर्वे कर लिया गया है और दूसरे की तैयारी है। इस वर्ष देश में गेहूं का रकबा करीब 31.50 मिलियन हेक्टेयर है। गेहूं की सालाना घरेलू खपत 80 से 90 मिलियन टन है। उन्होंने कहा कि किसान फसल की निगरानी रखें और सावधानी बरतें तो इस बार रिकार्ड गेहूं की फसल उत्पादन की संभावना है।  

देश में पिछले 11 वर्षों में गेहूं उत्पादन के आंकड़े 

वर्ष                 क्षेत्रफल         उत्पादन 
             (मिलियन हेक्टेयर)   (मिलियन टन) 

  • 2010-11        29.7           86.87 
  • 2011-12        29.87         94.882 
  • 2012-13        30.00         93.51 
  • 2013-14        30.47         95.85 
  • 2014-15        31.47         86.53  
  • 2015-16        30.42         92.29 
  • 2016-17        30.79         98.51 
  • 2017-18        29.58         99.70 
  • 2018-19        29.32         103.60 
  • 2019-20        31.36         107.86 
  • 2020-21        31.62         109.52 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें