माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शहर के सेक्टरों में रहने वाले सेक्टरवासियों की मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए अमर उजाला की ओर से शुक्रवार को सेक्टर-6 स्थित सामुदायिक केंद्र में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें नगर निगम करनाल से लेकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहेंगे। लोगों की समस्याएं सुनेंगे और मौके पर ही उनके समाधान का प्रयास करेंगे।
शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा और 12 बजे तक लगाया जाएगा। सेक्टरवासी अधिकारियों के सामने प्रॉपर्टी आईडी, सीवर, पानी, सड़कें, पार्क, सफाई एवं विकास कार्य से संबंधित शिकायतें रख सकते हैं। कार्यक्रम में निगम के पार्षद और आरडब्लयूए पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर रेणु बाला और विशिष्ट अतिथि अपर निगमायुक्त अशोक कुमार रहेंगे।