फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नाटक के जरिये किया नशे के खिलाफ जागरूक

Fri, 31 Oct 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी में ड्रग्स और इसके नुकसान विषय पर एक लघु नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक की पटकथा स्वयंसेवी छात्रों ने तैयार की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ़ महेंद्र सिंह बागी ने छात्रों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन जीने व जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समाज में नशा एक गंभीर सामाजिक बुराई बन चुका है। विशेष रूप से युवा वर्ग इसकी चपेट में आकर अपना जीवन और भविष्य नष्ट कर रहा है। युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. लक्ष्मी बिबन, डॉ. बालऋषि, डॉ. मीनाक्षी व डॉ़ अनीता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें