फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

.20 लाख क्विंटल रिफाइंड चीनी का उत्पादन

विज्ञापन
210: मेरठ रोड स्थित चीनी मिल। फाइल फोटो।
विज्ञापन
करनाल। मेरठ रोड स्थित सहकारी चीनी मिल ने पेराई सत्र 2020-22 में 53.63 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई करते हुए 5.20 लाख क्विंटल रिफाइंड चीनी का उत्पादन किया है। जो पिछले वर्ष की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक है। नई मिल ने 174 दिन का पहला पेराई सीजन संपूर्ण क्षमता के साथ सफलता पूर्वक संपन्न किया।
विज्ञापन

मिल की प्रबंध निदेशक अदिति ने कहा कि मिल ने सभी पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस पेराई सत्र का सफलतापूर्वक संचालन करने में इसजैक हैवी इंजिनियरिंग लिमिटेड, मिल के समस्त कर्मचारी व अधिकारीगणों का योगदान रहा। उपायुक्त एवं चेयरमैन के कुशल दिशा-निर्देश में नए आयाम स्थापित करने में सफलता प्राप्त की। मिल द्वारा अपने अनुबंधित किसानों के अनुबंध किए हुए गन्ने की पूर्ण पेराई की गई। किसानों को दूसरी मिलों में गन्ना सप्लाई करने के लिए नहीं जाना पड़ा।
उन्होंने बताया कि मिल की ओर से किसानों को 31 मार्च तक सप्लाई किए हुए गन्ने का 151 करोड़ रुपये भुगतान किया जा चुका है। शेष गन्ने का भुगतान भी जल्द से जल्द करने कि कोशिश है। पेराई सत्र के दौरान पानी और हवा से होने वाले प्रदूषण को पूर्णत: नियंत्रण में रखा गया। गन्ने का टिशू कल्चर तैयार करने के लिए ग्रीन हाउस का प्रबंध किया जा चुका है। मौजूदा साल में गन्ने का टिशू कल्चर की पौध तैयार करके किसानों में आबटित की जाएगी।
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक ने बताया कि नए रिफाइंड शुगर प्लांट में 18 एमडब्ल्यूएच बिजली का उत्पादन का संयंत्र मिल की जरूरत पूरी करने के साथ-साथ बिजली बोर्ड को भी करीब 13 एमडब्ल्यूएच बिजली सप्लाई करने कि क्षमता रखता है। चीनी मिल से हरियाणा विद्युत निगम के सब-स्टेशन गांव शेखपुरा सोहाना तक बिजली की तारें डालने का कार्य पूरा होने पर जल्द ही इसका ट्रायल भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें