फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी सेक्टरों की पेयजल और सीवरेज व्यवस्था निगम में मर्ज करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम सभी सेक्टरों की पेयजल और सीवरेज व्यवस्था को अपने अधीन लेने का विचार कर रहा है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर शहरी स्थानीय निकाय कार्यालय को भेजे जाने की तैयारी है। यदि वहां से स्वीकृति मिली तो सभी सेक्टरों की ये दोनों सेवाएं एचएसवीपी से ले ली जाएंगी। हालांकि वर्तमान में कई सेक्टरों की ये दोनों सेवाएं नगर निगम के अधीन ही हैं लेकिन हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का भी हस्तक्षेप है। नगर निगम आयुक्त नरेश नरवाल ने शनिवार को इस संबंध में वार्ड-7, 8 और 9 के पार्षदों के साथ चर्चा भी की। बैठक में मेयर रेणू बाला गुप्ता भी उपस्थित रही।
विज्ञापन

बैठक में मेयर और आयुक्त ने वार्डों के कार्यों पर भी चर्चा की। इस दौरान बजट के अभाव में दोनों व्यवस्थाओं का एचएसवीपी की ओर से सही संचालन न कर पाने के संबंध में कुछ पार्षदों की ओर से भी सवाल उठाए गए थे। इसके बाद नगर निगम ने इन्हें अपने पास लेने का विचार किया है। निगम आयुक्त ने कहा कि मानसून से पहले बरसाती पानी निकासी की लाइनें और जलभराव की जगहों को चिह्नित करके समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। अस्थायी ड्रेन भी बनाई जाएगी। गर्मी के मौसम में सबसे पहली जरूरत नागरिकों को पेयजल की होती है। इसलिए जहां-जहां नए नलकूप लगाने जाने की जरूरत है, उसके लिए संबंधित निगम इंजीनियरों को निर्देश दे दिए गए हैं। इसके अलावा ठीक से कार्य न करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। ब्यूरो
गैजिबो में लगेंगे सोलर पंखे
निगमायुक्त ने बताया कि पार्कों में लगी गैजिबो में सोलर फैन के लिए टेंडर लगाया था, वर्क ऑडर भी जारी हो गया है, जल्द काम शुरू हो जाएगा। वार्डों में लोगों के बैठने क लिए बैंच भी रखवाए जा रहे हैं। सफाई कर्मचारियों के बैठने के लिए भी शेड बनेगा। पेयजल के सभी नलकूपों की सैंपलिंग की जा रही है। साथ ही क्लोरीनेशन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में वार्ड की ये बताई समस्याएं
वार्ड-7 के पार्षद प्रतिनिधि नितिन कालड़ा ने रखी दिक्कतें
- इंटरलॉकिंग सड़कों का काम रुका है।
- कई जगह दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है।
बाक्स
वार्ड-8 के पार्षद प्रतिनिधि संकल्प भंडारी ने रखी समस्याएं
- सेक्टर-6 में मेटल रोड बनाने का काम कई दिनों से रुका है। पार्कों में लगी गैजिबो में सोलर फैन लगवाए जाएं।
- सीवर की मरम्मत, सड़कों के पैच वर्क, मेन होल के ऊंचे-नीचे ढक्कन ठीक करवाए जाएं।
- सेक्टर-6 और 14 की ग्रीन बेल्ट नगर निगम के अधीन ली जाएं और यहां दो योग शेड भी बनें
- सेक्टर-6 सामुदायिक केंद्र में बास्केटबॉल कोर्ट और वार्ड में बैंच रखवाए जाएं।
- पार्कों में लगे ओपन एयर जिम में लगे उपकरणों की मरम्मत हो।
वार्ड-9 के पार्षद मुकेश अरोड़ा ने रखी अपनी बात
- कचरे के सेकेंडरी प्वाइंट को खत्म करवाएं।
- कुछ जगहों से अतिक्रमण हटवाएं और बेसहारा पशुओं के लिए व्यवस्था हो।
- सड़कों पर अनाधिकृत रूप से लगे होर्डिंग हटवाए जाएं।
- सेक्टर-7, 8 व 9 में गंदे पानी के डिस्पोजल की व्यवस्था की जाए। हर नलकूप से निकलने वाले पेयजल की सैंपलिंग हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें