फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीपेड मीटर : खत्म होगा विवाद, होगी बचत

विज्ञापन
225: करनाल: पुराने बस स्टेशन के पास स्मार्ट मीटर लगबाते कुलदीप कुमार एसडीओ करनाल शहर क्षेत्र। अमर उ?
विज्ञापन
करनाल। स्मार्ट बिजली मीटर प्रीपेड रिचार्ज करवाने पर उत्तरी हरियाणा विद्युत निगम की ओर से उपभोक्ता को पांच प्रतिशत छूट दी जा रही है। इससे किरायेदारों व भवन मालिकों के बीच बिजली बिल को लेकर होने वाले विवादों पर भी विराम लग सकेगा। किरायेदार के शोरूम, दुकान या मकान छोड़ने के बाद बिजली बिल लटकने के मामले आम बात है। विवाद लंबा होने पर मकान मालिकों को हर्जाना भुगतना पड़ता है। प्रीपेड रिचार्ज योजना से इस झंझट से छुटकारा मिलेगा। यही नहीं रिचार्ज भी अपनी मर्जी से करवा सकते हैं उसके लिए निर्धारित राशि तय नहीं है।
विज्ञापन

शहर में 85 हजार स्मार्ट मीटर लगे
विद्युत निगम की ओर से शहर में अब तक 85 हजार स्मार्ट बिजली मीटर लगाए जा चुके हैं। 1.12 लाख बिजली मीटर लगाने का लक्ष्य है। इस काम में निगम ने गति बढ़ा दी है। वर्ष 2019 में यह कार्य शुरू हुआ था। कोरोना काल की वजह से काफी समय यह कार्य बाधित रहा। विद्युत निगम का कहना है कि मैन्युअल काम खत्म होगा। सभी उपभोक्ताओं के ऑनलाइन रीडिंग लेकर बिजली बिल ऑनलाइन ही भेजे जाएंगे।
नए कनेक्शन पर केवल स्मार्ट मीटर
प्रीपेड रिचार्ज से किरायेदारों व मकान मालिकों के बीच विवाद खत्म होंगे। समस्याएं नहीं रहेंगी। यदि किरायेदार अपना अलग स्मार्ट मीटर लेना चाहता है तो उसे एक शपथ पत्र व मकान मालिक से लिखवाकर देना होगा। औपचारिकताएं पूरी करने पर उसे मीटर जारी कर दिया जाएगा। इसके अलावा जो उपभोक्ता नया कनेक्शन ले रहे हैं उनके घर केवल स्मार्ट मार्ट मीटर ही लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सोमवीर सिंह, कार्यकारी अभियंता, विद्युत निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें