फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को पेट्रोलपंप कर्मियों पर ही शक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुंजपुरा। पेट्रोलपंप कर्मी से 5.20 लाख रुपये छीनने के मामले में चौबीस घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस को भी प्रथमदृष्टया पेट्रोलपंप कर्मचारियों पर ही शक है, क्योंकि बैंक में रुपये जमा कराने जाने की जानकारी केवल पेट्रोलपंप पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को थी। संभव है कि ये जानकारी किसी कर्मचारी ने ही बदमाशों तक पहुंचाई हो। इसी आशंका के चलते पुलिस ने पुराने पेट्रेल पंप कर्मियों की भी सूची मांगी है।
विज्ञापन

वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज का पुलिस अध्ययन कर रही है। इसके अलावा पेट्रोलपंप के पुराने कर्मचारियों की सूची मिलने के बाद संदिग्धता के आधार पर जांच की जाएगी। सोमवार को दिनदहाड़े करीब 1.30 बजे हुई इस वारदात को लेकर पुलिस उन रास्तों पर आवागमन करने वालों की जानकारी भी जुटा रही है, जिस रास्ते से वारदात के बाद आरोपियों के भागने की आशंका है। वारदात के बाद आरोपियों के यूपी भागने की आशंका जताई जा रही है। सोमवार को गांव डबरकी के पास बाइक सवार दो बदमाश पेट्रोलपंप के कर्मचारी से पांच लाख 20 हजार रुपये नकदी छीनकर फरार हो गए थे। इंद्री एएसपी हिमाद्री कौशिक का कहना है कि थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जल्द वारदात का खुलासा कर बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें