फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान कर रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। अल्फा सिटी में स्थित म्यूजिक कंपनी के कार्यालय पर बुधवार सुबह 5 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग करने वालों का अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं लग पाया है। थाना सदर पुलिस समेत सीआईए की सभी टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
पुलिस की ओर से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अल्फा सिटी के गेट से लेकर सभी मुख्य रास्तों के सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं। म्यूजिक कंपनी के मालिक और काम करने वालों से पूछताछ भी की जा रही है। बुधवार सुबह बाइक सवार चार बदमाशों ने अल्फा सिटी स्थित म्यूजिक कंपनी के कार्यालय पर फायरिंग कर दी थी। जिससे तीन मंजिला भवन और मुख्य द्वार पर लगे शीशे चकनाचूर हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच गोलियों के खोल बरामद किए और साक्ष्य जुटाए। पुलिस की ओर से बिल्डिंग और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे बंगाली जा रहे हैं ताकि आरोपियों का सुराग लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा म्यूजिक कंपनी के प्रतिनिधि और भवन मालिक से भी पूछताछ की जाएगी। सदर थाना के प्रभारी तरसेम ने बताया कि अल्फा सिटी में मकान नंबर 1244 में सागा म्यूजिक कंपनी के मालिक सुमित सिंह ने कार्यालय खोला हुआ है। बुधवार सुबह लोगों ने गोलियां चलने की आवाज सुनी। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस टीम को मौके से गोलियों के कई खोल बरामद हुए हैं। फायरिंग को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें