फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चार वार्डों में निकासी होगी बेहतर, सालों पुरानी समस्या से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर के चार वार्डों में सालों से चली आ रही निकासी की समस्या अब खत्म होने जा रही है। नगर निगम ने वार्ड-11 से 14 तक की जर्जर सीवरेज लाइन बदलने का काम शुरू कर दिया है। करीब 41 लाख रुपये की लागत से नई सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी। इसके पूरा होने पर करीब 20 हजार लोगों को जलभराव और गंदे पानी की समस्या से राहत मिलेगी।
इन वार्डों में करीब 40 साल पहले बिछाई गई सीवरेज पाइपलाइन अब जर्जर हो चुकी थी। जगह-जगह पाइप ब्लॉक होने के कारण सीवर ओवरफ्लो की स्थिति बनी रहती थी। बारिश के मौसम में गलियों में पानी भर जाता था और आसपास के घरों में बदबू व संक्रमण का खतरा बना रहता था। निवासियों की लगातार शिकायतों के बाद नगर निगम ने इस समस्या को स्थायी रूप से हल करने के लिए पुरानी लाइन को पूरी तरह बदलने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगर निगम के अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार का कहना है कि शहरवासियों की मूलभूत सुविधाओं के लिए निगम प्रतिबद्ध है। शहरवासियों की समस्याओं के समाधान में इन चार वार्डों में बिछाई पुरानी और जर्जर हो चुकी लाइनों को बदलने का काम जल्द ही शुरू कराया जाएगा। शहरवासियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें