फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट को दोबारा बेचा, 7.38 लाख की ठगी, दंपती समेत तीन फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। एक महिला पर 7.38 लाख रुपये लेकर प्लाट का सौदा करने के बाद उसी प्लाट को दूसरे लोगों को दोबारा बेचने का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्लाट को विक्रेता के नाम भी नहीं कराया और रुपये भी वापस नहीं किए। इस मामले में महिला व उसके पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
घरौंडा निवासी अंकित जैन ने घरौंडा थाना पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि पानीपत जिले के ददलान गांव निवासी अनीता देवी का घरौंडा के भोला कॉलोनी में छह मरला का एक प्लाट है। अनीता ने 14 दिसंबर 2015 को इस प्लाट को 7.38 लाख रुपये का पूरा भुगतान लेकर अंकित जैन को बेच दिया था। अंकित का आरोप है कि अनीता ने प्लाट को उसके नाम नहीं कराया। जब भी नाम कराने के लिए कहा तो वह टालती रही। अब उसे पता चला कि प्लाट को खरीदने के लिए कई लोग पहुंच रहे हैं। जब उसने मौके पर जाकर देखा तो वहां प्लाट देख रहे लोग मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनसे पूछा तो पता चला कि अनीता ने ही उन्हें प्लाट देखने को भेजा है, क्योंकि अनीता प्लाट को दोबारा बेचना चाहती है, क्योंकि प्लाट अभी भी उसके ही नाम है। यह भी पता चला कि अनीता व उसके पति सुभाष चंद्र ने प्लाट को जींद जिले के राय चांदबाला गांव के सज्जन कुमार को बेच दिया है। पुलिस ने शिकायत पर अनीता, सुभाषचंद्र व सज्जन कुमार के खिलाफ विश्वासघात व धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें