फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना डॉक्टर चल रही पीएचसी, मरीज परेशान

Sat, 09 Jul 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
पीएचसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयां और अन्य सुविधाएं होने का ढिंढोरा पीट रही है, वहीं निगदू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन दिन से डॉक्टरों के नहीं होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को दवाइयां व अन्य सेवाएं नहीं मिल रही। मजबूरन क्षेत्र के लोगों को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है। जहां पर उनको अधिक दाम चुकाने पड़ते है। शुक्रवार को डॉक्टर नहीं होने के कारण सैकड़ों मरीजों को निराश होकर प्राइवेट अस्पतालों की शरण लेना पड़ा।
विज्ञापन


मरीजों का कहना है कि जब डॉक्टर ही नहीं है तो फिर स्वास्थ्य केंद्र का क्या लाभ। इससे तो अच्छा है कि स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगा दो। उनका कहना है कि सीएम विंडो में शिकायत देनी पड़ेगी। केंद्र में तीन दिन पहले दो डॉक्टर मौजूद थे, लेकिन आज एक भी नहीं। इसका मुख्य कारण है कि डेंटल डॉक्टर ने तो अपनी ट्रांसफर करवा ली है और दूसरे मेडिकल ऑफिसर को घर पर किसी काम के लिए जाना पड़ा।

ट्रेनिंग छात्र दे रहे बिना चेकअप दवाइयां
निगदू पीएचसी केंद्र में मरीजों की भारी संख्या होने के कारण मौजूद स्टाफ के सदस्यों ने बिना चेकअप के ही बीमारी का नाम पूछ कर दवाइयां देने का कार्य किया। केंद्र में दवाईयां देने के लिए इस समय ट्रेनिंग पर एक छात्र आया हुआ है। वह मरीज को बीमारी का नाम पूछ कर दवाईयां दे रहा है। कस्बे में 38 सालों से बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आसपास के 35 गांवों के लोग आश्रित है। लेकिन फिर भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से केंद्र मेें कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई। क्षेत्र के लोग इमरजेंसी होने पर प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराने को मजबूर है। इसके अलावा केंद्र प्रभारी न होने से जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए क्षेत्र के सैकड़ों लोग भटक रहे हैं।
विज्ञापन


वर्जन
निगदू पीएचसी केंद्र में अभी डेंटल डॉक्टर मौजूद है। उसका ट्रांसफर तो हो गया है लेकिन उसे अभी तक रिलीव नहीं किया गया है। निगदू केंद्र के प्रभारी को घर पर कोई जरूरी काम है। इसके बारे में एसएमओ से बात करता हूं। जल्द ही पीएचसी में डॉक्टर आ जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. संतलाल वर्मा, सिविल सर्जन, करनाल।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें