फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बेटे को दी मुखाग्नि... मेरी तो बुढ़ापे की लाठी टूट गई कहकर फफक पड़े पिता

विज्ञापन
रोहित फाइल फोटो
विज्ञापन
करनाल। जिस बेटे को पिता ने परिवार का सहारा बनने और कारोबार संभालने के सपने संजोकर विदेश भेजा था, सोमवार को उसी बेटे की चिता को मुखाग्नि देते समय ''''मेरी तो बुढ़ापे की लाठी टूट गई...'''' कहते हुए पिता राजेश जुंडला फफक पड़े। उनकी आंखों के सामने इकलौते बेटे रोहित का पार्थिव शरीर था और वह बात याद आ रही थी, जब उन्होंने बेटे से 28 सितंबर को उसके जन्मदिन पर घर आने को कहा था।
विज्ञापन

जवाब में रोहित ने कहा था कि वह दिवाली पर भारत लौटेगा और फिर हमेशा के लिए परिवार के साथ रहेगा। लेकिन जन्मदिन से महज सात दिन पहले ही परिवार को रोहित को अंतिम विदाई देनी पड़ी। अमेरिका के कैलिफोर्निया में आठ सितंबर को भारतीय मूल की युवती शालिनी ठाकुर की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर जान देने वाले रोहित का शव 12 दिन बाद रविवार को भारत पहुंचा।
दिल्ली एयरपोर्ट से पार्थिव शरीर को करनाल के पैतृक गांव पाढ़ा लाया गया। गांव की शिवपुरी में रोहित का अंतिम संस्कार किया गया। पिता राजेश जुंडला करनाल अनाज मंडी में आढ़ती हैं। परिजनों के अनुसार, वर्ष 2023 में रोहित को अमेरिका भेजने के लिए परिवार ने करीब 40 लाख रुपये खर्च किए थे। वह डोंकी रूट से अमेरिका पहुंचे थे। वहां डोरडैश के जरिये सामान पहुंचाने का काम करते थे।
विज्ञापन

अंतिम यात्रा में पूर्व उपमुख्यमंत्री भी पहुंचें
रोहित की अंतिम यात्रा में हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सहित राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं से जुड़े लोग तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने परिवार से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया और पिता को ढाढ़स बंधाया।
आठ सितंबर की घटना ने उजाड़ दिया परिवार
सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ ऑफिस के अनुसार, आठ सितंबर को हाउ एवेन्यू स्थित एक शॉपिंग सेंटर में 38 वर्षीय शालिनी ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर रोहित की गाड़ी का पीछा किया। बाद में हाईवे-50 और हाउ एवेन्यू के पास उसकी गाड़ी मिली, जिसमें रोहित मृत अवस्था में मिला। पुलिस के अनुसार, उसने खुद को गोली मारी थी।
-
शालिनी का पीछा करने के थे आरोप
अमेरिकी जांच एजेंसी के अनुसार, रोहित पर जनवरी 2025 से शालिनी को परेशान करने और उसका पीछा करने के आरोप लगे थे। जांच में एयरटैग लगाने, गाड़ी के टायर की हवा निकालने और शालिनी के अपार्टमेंट की दूसरी चाबी हासिल करने जैसी घटनाओं का उल्लेख किया गया है। शालिनी की मां ने दावा किया था कि रोहित उससे शादी करना चाहता था, लेकिन उम्र के अंतर के कारण शालिनी ने इन्कार कर दिया था।
वहीं, मृतक के चाचा सत्यवान ने दावा किया था कि रोहित ने अपनी करीब एक साल की कमाई शालिनी को दे दी थी। उन्होंने कहा था कि यदि रोहित ने परिवार को पूरी बात बताई होती तो उसे अमेरिका से वापस बुला लिया जाता। इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें