फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्र्र्रेस बंद होने से भटके यात्री

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्री।
विज्ञापन
करनाल। अमृतसर-कटिहार-अमृतसर 15707/08 आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन रद्द होने से बिहार की ओर जाने वाले सैकड़ों यात्री भटकने को मजबूर हैं। रेलवे ने ठंड के मौसम में कोहरे की संभावना को लेकर हर साल की तरह कुछ ट्रेनें रद्द कर दी हैं। इनमें आम्रपाली एक्सप्रेस भी शामिल है। इसे एक दिसंबर से 28 फरवरी तक के लिए बंद किया है। करनाल से सीधे बिहार के लिए यात्रियों को केवल यही गाड़ी मिलती थी। अब यात्रियों को अंबाला या दिल्ली जाना पड़ रहा है। रेल यात्री संघ की मांग है कि अमृतसर-सहरसा गरीब रथ का ठहराव करनाल में करना चाहिए।
विज्ञापन

आम्रपाली एक्सप्रेस 15708 गाड़ी डाउन में करनाल में दोपहर 2.30 बजे तथा अप साइड में 15707 गाड़ी सुबह 5:20 बजे रुकती थी। कोेरोना काल लगते ही यह गाड़ी बंद हो गई थी। जनता की पुरजोर मांग उठी और 13 जुलाई 2021 को मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला को ज्ञापन दिया गया। उसके बाद 26 जुलाई को इस ट्रेन का संचालन शुरू हुआ था। अब कोहरे के सीजन के चलते ट्रेन तीन महीने के लिए रद्द हो जाने पर यात्री परेशान हो गए हैं।
गरीब रथ का हो ठहराव
रेल यात्री संघ के पदाधिकारी हितेश श्रीवास्तव ने कहा कि सहरसा-अमृतसर 12203 गरीब रथ गाड़ी अप साइड में करनाल से 15:45 बजे गुरजती है। डाउन में अमृतसर-सहरसा 12204 गाड़ी सुबह 9:00 बजे करनाल से गुजरती है। नई दिल्ली के बाद इसका ठहराव अंबाला कैंट स्टेशन पर है। आम्रपाली एक्सप्रेस को रद्द किया गया है तो उसकी जगह गरीब रथ का करनाल में ठहराव कर दें तो यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

दिल्ली या अंबाला जाएंगे
शनिवार को करनाल रेलवे स्टेशन पर पहुंचे शनिचर निवासी जिला खगड़िया गांव गोदरा-बिहार, पप्पू कुमार, राधे व पूर्णिया जिला निवासी बिजली ने कहा कि वे तरावड़ी में चावल मिल में काम करते हैं। करनाल स्टेशन से एक गाड़ी बिहार के लिए मिलती थी वह भी बंद हो गई। अब दिल्ली या अंबाला जाना पड़ेगा। इस भागदौड़ और परेशान में आरक्षण करवाने की दिक्कत भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें