शहर के सेक्टर-33 एरिया में कार की टक्कर से पेंटर की मौत होने का मामला सामने आया है। पेंटर की पहचान धीरज कुमार के रूप में हुई है। कार की स्पीड इतनी थी कि वह एक मकान की दीवार से जा टकराई। इससे मकान की दीवार में दरारें आ गई हैं। बुधवार देर शाम हुए इस हादसे के बाद पुलिस ने कार और क्षतिग्रस्त साइकिल को कब्जे में ले लिया है।
साइकिल से घर लौट रहा था धीरज
बुधवार देर शाम पेंटर धीरज कुमार और छोटू साइकिल लेकर पैदल घर की तरफ जा रहे थे। पेंटर धीरज इन दिनों सेक्टर-33 में कार्य कर रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। धीरज को गंभीर चोटें आई। जिसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि छोटू का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।