करनाल। केवीए डीएवी महिला महाविद्यालय में सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में रक्तदान के लिए बेटियों में उत्साह था। 106 छात्राओं ने पंजीकरण भी कराया, लेकिन रक्तदान महज 19 छात्राएं ही कर पाईं। अन्य छात्राओं में किसी का वजन कम निकला तो किसी में हीमोग्लोबिन कम मिला। ऐसे में इन छात्राओं को बिना रक्तदान किए घर लौटना पड़ा। एनएसएस, एनसीसी, रेडक्रॉस और रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में लगे शिविर में चिकित्सकों ने इन बेटियों को पौष्टिक आहार डाइट में शामिल करने की सलाह दी। डॉक्टरों की टीम ने 12.5 से कम एचबी वाली किसी भी छात्रा का रक्त नहीं लिया। क्षेत्रीय रक्त संचार अधीक्षक डॉ. संजय वर्मा का कहना है कि बेटियों को अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए। ज्यादा डायटिंग भी नहीं करनी चाहिए।
मुख्य अतिथि के रूप में ब्रह्मकुमारी प्रेम बहन पहुंचीं। वहीं डॉ. संजय वर्मा, रेडक्रॉस के प्रतिनिधि एमसी धीमान विशेष रूप से पहुंचे। प्रिंसिपल रेणू मेहता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मौके पर नेशनल सोशल ऑर्गेनाइजेशन से प्रदीप मेहला, अभिषेक यादव, ईशु जैन, सुनीत भंडारी, सुषमा ठाकुर, साबिरा शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी डा. अनुराधा नागिया, दीप्ति शर्मा और पूनम कुंडू मौजूद रहे। ब्यूरो