फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक मरीज की मौत, 19 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई वहीं 19 नए केस आए हैं। लंबे समय के बाद कोरोना से किसी मरीज की मौत हुई है। अभी तक जिले में 596 मरीजों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव 15 मरीज ठीक भी हुए हैं। जिला में कोरोना वायरस के 91 पॉजिटिव केस एक्टिव हैं। पिछले 24 घंटे में 1577 सैंपल लिए गए। जिले में अब तक 721737 लोगों के सैंपल लिए गए। जिले में अब तक 48038 पॉजिटिव केस आए थे, जिनमें से 47351 मरीज ठीक हो गए हैं।
विज्ञापन

3515 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
वैक्सीनेशन के लिए शुक्रवार को जिले में 135 केंद्र बनाए गए थे। इन सभी केंद्रों पर 3515 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। अभी तक जिले में 2240697 डोज लग चुकी है। इनमें 1266773 लोगों ने पहली डोज लगवाई है, वहीं 962157 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है। 11767 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई है। किशोर-किशोरियों को 90204 डोज लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें