गांव अमुपुर के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव पुंडरक निवासी संजय कुमार ने बताया कि 20 जून की रात वह अपने साथी खैराती लाल वार्ड नंबर 10 घरौंडा के साथ बाइक पर सवार होकर गांव अमुपुर से अपने घर पुंडरक जा रहा था। वह बाइक चला रहा था और खैराती लाल पीछे बैठा था।
जब वह अमुपुर रोड पर गोगा माड़ी के पास पहुंचे एक अन्य बाइक चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वे दोनों सड़क पर गिर गए। खैराती लाल को गंभीर चोट लग गई। उसे 21 जून को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। संवाद