फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: पैदल जा रहे दो मजदूरों को डंफर ने कुचला, एक की मौत, मौके से फरार हुआ आरोपी चालक

Thu, 24 Aug 2023 10:12 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

रुलदाराम और उसका परिचित फूलसिंह बुधवार रात को सामान लेने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार डंफर आया और दोनों को कुचल दिया। लहूलुहान हालत में दोनों सड़क पर पड़े रहे। आरोपी चालक डंफर लेकर मौके से भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल के घीड गांव के पास बुधवार रात को पैदल जा रहे दो व्यक्तियों को डंफर ने कुचल दिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान अंबाला के बिंजलपुर निवासी रुलदाराम (58) के रूप में हुई है। वह राइस मिल में काम करता था। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Ludhiana: पूर्व कांग्रेसी मंत्री भारत भूषण आशु के घर ED की रेड, दफ्तर में भी टीम ने दी दबिश
विज्ञापन


रुलदाराम और उसका परिचित फूलसिंह बुधवार रात को सामान लेने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार डंफर आया और दोनों को कुचल दिया। लहूलुहान हालत में दोनों सड़क पर पड़े रहे। आरोपी चालक डंफर लेकर मौके से भाग खड़ा हुआ। आसपास के लोगों ने दोनों को देखा तब तक रुलदाराम की मौत हो चुकी थी। घायल फूलसिंह सड़क पर तड़प रहा था। पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उसकी हालत गम्भीर है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी चालक को पकड़ने का प्रयास कर रही है। परिजनों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें