संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। असंध के मलिकपुर रोड पर नाकाबंदी करके सीआईए की टीम ने आरोपी वार्ड तीन निवासी प्रवीण कुमार को 11,940 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करके कोर्ट में पेश किया। जहां से सात दिन का रिमांड मिला है। रिमांड के दौरान पुलिस पता लगाएगी कि इन्हें कहां से लगाया था।
सीआईए असंध के उप निरीक्षक खेमचंद ने बताया कि पुलिस की टीम बाइपास रोड पर नाकाबंदी करके चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान आरोपी प्रवीन बाइक पर सवार होकर आया। उसे रोककर चैकिंग की गई तो उसके कब्जे से 11,940 लोमोटिल की गोलियां बरामद हुई। यह गोलियां नशे की हैं। कोर्ट से आरोपी का सात दिन का रिमांड मिला है। रिमांड के दौरान आरोपी से पता लगाया जाएगा कि यह गोलियां कहां से लाया था और इनको कहां पहुंचाना था।