फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पहले ही दिन घरेलू सहायिका चार चेन, पांच जोड़ी बालियां, 22 कंगन और पांच अंगूठियां लेकर भागी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। घर में सफाई के लिए सहायिका रखना सेक्टर-13 निवासी डॉक्टर को भारी पड़ गया। काम करने के लिए घर आई महिला करीब एक घंटे बाद ही चली गई। बाद में पता चला कि वह घर में रखे सोने की चार चेन, पांच जोड़ी बालियां, 22 कंगन और पांच अंगूठियां भी ले गई। हैरानी की बात यह है कि महिला को काम दिलाने वाली पड़ोसन भी उसे पहले से नहीं जानती थी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, डॉ. कमल किशोर ने घर के काम के लिए नौकरानी की जरूरत होने पर पड़ोसियों से किसी महिला को तलाशने के लिए कहा था। इसी दौरान एक महिला काम मांगने पहुंची। पड़ोसी उसे डॉक्टर के घर ले गई और वहां सफाई का काम दिलवा दिया। महिला को काम पर रखने से पहले उसकी पहचान, पता या अन्य जानकारी की पुष्टि नहीं की गई। पड़ोसी को भी यह जानकारी नहीं थी कि महिला कौन है और कहां रहती है। ऐसे में महिला को बिना पहचान सत्यापन के घर में काम मिल गया।
शिकायत के मुताबिक, महिला घर आने के करीब एक घंटे बाद वहां से चली गई। बाद में घर में रखे गहनों की जांच की गई तो सोने की चार चेन, पांच जोड़ी बालियां, 22 कंगन और पांच अंगूठियां नहीं मिलीं। इसके बाद डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी और महिला के खिलाफ शिकायत दी। फिलहाल गहने उसी ने लिए या नहीं, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
सिविल लाइन थाना प्रभारी विक्रांत ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि महिला की पहचान की जा सके। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया था। टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट लिए हैं। पुलिस शिकायत में बताए गए गहनों का पता लगाने के साथ महिला की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें