फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगदू बनेगा नया ब्लॉक, विधायक के प्रयास लाए रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नीलोखेड़ी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नवरात्र के पहले दिन निगदू क्षेत्र के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। नीलोखेड़ी के विधायक धर्मपाल गोंदर के प्रयासों से मामला आगे बढ़ा तो वीरवार को मुख्यमंत्री ने निगदू ब्लॉक बनाने को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसमें उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की भी अहम भूमिका रही है। निगदू को ब्लॉक बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विधायक धर्मपाल गोंदर ने बताया कि निगदू क्षेत्र के लोग काफी साल से निगदू को खंड का दर्जा देने की मांग कर रहे थे। जिसे लेकर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर लगातार प्रयास किए जाते रहे हैं। मुख्यमंत्री ने वीरवार को निगदू को ब्लॉक बनाने को हरी झंडी दे दी है। गांव निगदू करनाल से लगभग 40 किमी दूर है। जिसकी वजह से लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए शहर के चक्कर काटने पड़ते हैं। जल्द निगदू में बस अड्डे का भी काम शुरू हो जाएगा। इसके अलावा निगदू में महाविद्यालय और बिजली निगम का उपमंडल बनाने को लेकर कागजी कार्यवाही चल रही है। करनाल व कैथल जिले की सीमा पर स्थित निगदू को कस्बे के रूप में विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 गांवों के लोगों को होगा लाभ
बीडीपीओ कार्यालय के तहत आने वाले निगदू के ब्लॉक बनने से निगदू सहित दयानगर, रायसन, कारसा डोड, पस्ताना, बीड़ बडालवा, कोयर, माजरा, बोहला, बोहली, मोहड़ी जागीर, सीतामाई, पतनपुरी, बुढ़ेडा खालसा, हैबतपुर, भुखापुरी, सावंत, घोलपुरा, बोडशम, जाम्बा, गीतापुर, ब्राह्मण माजरा सहित आसपास के 30 गांवों को निगदू ब्लॉक के साथ जोड़ा जाएगा। जिससे इन गांवों के लोगों को अपने कामों के लिए नीलोखेड़ी के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इससे लोगों को नीलोखेड़ी तक की 22-25 किमी दूरी आने के लिए समय व पैसा भी बचेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें