फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पिंगली में डेयरी के लिए अब 10 हजार रुपये प्रति गज मिलेगा प्लॉट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

करनाल। शहर की डेयरियों को पिंगली डेयरी कॉम्प्लेक्स में शिफ्ट करने के लिए अब डेयरी संचालकों को अपनी जेब और ढीली करनी पड़ेगी। नगर निगम जनप्रतिनिधियों ने यहां के रेट बढ़ाकर 10 हजार रुपये प्रति वर्ग गज करने की तैयारी की है। जबकि पांच साल पहले यहां डेयरी संचालकों को 3300 रुपये प्रति गज के हिसाब से प्लॉट आवंटित किए गए थे। दो साल पहले रेट बढ़ाकर 4000 रुपये प्रति वर्ग गज किए। अब सीधे छह हजार रुपये प्रति वर्ग का रेट बढ़ाकर 10 हजार रुपये करने का फैसला लिया गया है। यानी अब किसी को डेयरी के लिए निगम से 250 गज का प्लॉट लेना पड़ा तो उन्हें इसके लिए करीब 15 लाख रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। ये प्लॉट 500 गज के आसपास हुआ तो ये राशि 30 लाख रुपये अतिरिक्त हो जाएगी।
इसे लेकर एक दिन पहले बुधवार को सदन की बैठक में चर्चा भी की गई। शुरुआत में पिंगली डेयरी के प्लॉटों के रेट 30 हजार रुपये प्रति वर्ग गज करने की बात चली। लेकिन बाद में कुछ पार्षदों ने इस पर सुझाव देते हुए कहा कि डेयरी संचालकों को इतनी महंगी दरों पर प्लॉट नहीं दिए जा सकते। इसलिए इनका रेट सामान्य रखें। कलेक्टर रेट के हिसाब से अगर इनको प्लॉट दिए जाएंगे तो शहर की डेयरियां बाहर शिफ्ट हो सकेंगी। इस पर शहर की सरकार ने जनप्रतिनिधियों के साथ पिंगली के प्लॉटों का रेट 10 हजार रुपये प्रति वर्ग करने की बात कही। जिसका सभी ने समर्थन किया।
विज्ञापन

पिंगली में फिलहाल 87 प्लॉट खाली हैं। जिनका अभी तक ड्रॉ या अलॉटमेंट नहीं हो पाया है। निगम ने शहर की डेयरी संचालकों से ड्रॉ प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आवेदन मांगे थे। शहर में फिलहाल करीब 200 डेयरियां संचालित हैं लेकिन इन प्लॉटों के लिए आवेदन करीब 60 ही आए हैं। इनका अगले माह ड्रॉ होगा। सही आवेदक की जानकारी जुटाने के लिए निगम ने सर्वे शुरू कर दिया है। चार चरणों में ड्रॉ निकालने के बाद भी पिंगली में डेयरियों के लिए खाली प्लॉट फिर से बच जाएंगे। यानी शहर में डेयरी चला रहे लोग पिंगली में शिफ्ट नहीं होना चाहते।

22 साल से अधूरा है प्रोजेक्ट
नगर निगम का शहर से डेयरियों को बाहर शिफ्ट करने का प्रोजेक्ट करीब 22 साल से अधूरा है। 2003 में डेयरी को शहर से बाहर शिफ्ट करने के लिए निगम ने पिंगली में 131 बीघा जमीन खरीदी थी। इसमें डेयरियों के हिसाब से 250, 260, 483, 435 और 350 वर्ग गज के 231 प्लॉट काटे गए। 17 साल बाद 2020 में प्लॉटिंग हुई। सबसे पहले फरवरी 2020 में 3300 रुपये प्रति वर्ग गज के हिसाब से ड्रॉ हुआ। इसमें 79 प्लॉट आवंटित किए गए। इसके बाद 14 अगस्त 2020 को दूसरे चरण में ड्रॉ निकाल 33 प्लॉट दिए गए। इनका रेट निगम की ओर से 3300 रुपये प्रति वर्ग गज के हिसाब से तय किया गया था। फिर 26 अप्रैल 2023 को ड्रॉ निकाल के 32 प्लॉट आवंटित किए गए। इनका रेट चार हजार रुपये प्रति वर्ग गज रखा गया। इस प्रकार कुल 231 प्लॉट में से तीन चरणों में 144 प्लॉट आवंटित किए गए।
विज्ञापन






वर्जन:
ये एक विशेष बैठक बुलाई गई थी। इसमें शहर के जनप्रतिनिधियों ने पिंगली डेयरी के प्लॉटों के रेट बढ़ाने पर भी चर्चा की। जिसमें 10 हजार रुपये प्रति वर्ग गज के हिसाब से प्लॉट करने के सुझाव पर सहमति बनी है। हालांकि अभी ये रेट पूरी तरह से फाइनल नहीं हुए हैं। शहरवासियों के हित को ध्यान में रखते हुए हर वर्ग और हर पहलू के हिसाब से वैधानिक तरीके से इनकी प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।

- रेनू बाला गुप्ता, मेयर करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें