फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भी दिल दहला देती है आजादी के आंदोलन की यादें : फूलवती

Fri, 15 Aug 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण स्वतंत्रता सेनानी रणधीर सिंह की 105 वर्षीय धर्मपत्नी फूलवती देवी से मिलने वीरवार को उनके निवास पर पहुंचे। फूलवती देवी ने आजादी के आंदोलन से संबंधित
विज्ञापन

अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि, बेटे उन बातों को याद न दिलाओ क्योंकि उस समय के जख्म आज भी दिल दहला देते हैं। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी फूलवती देवी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लिया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी माता भी 80 साल की हो गई हैं।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर देश के लिए शहीद हुए सेनानियों के बलिदान को याद करना चाहिए। उन्होंने स्वयं अंडमान निकोबार (काला पानी) जाकर देखा है कि किस प्रकार से स्वतंत्रता सेनानियों को कैदी बनाकर रखा जाता था। उन्होंने पौधरोपण भी किया। इसके बाद विस अध्यक्ष राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पहुंच गए जहां कक्षा में गए और बैंच पर बैठकर बच्चों को पढ़ाई करते देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें