फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर रेलवे चलाएगा कई होली स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। उत्तर रेलवे ने होली के मौके पर देश के विभिन्न स्थानों पर यात्रियों की पहुंच सुनिश्चित कराने के लिए कई होली स्पेशल गाड़ियां चलाने का एलान किया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि होली पर बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। लोगों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए उत्तर रेलवे ने होली स्पेशल गाड़ियां चलाने का फैसला किया है। ट्रेनों का रूट, समय व दिशा निर्धारित कर दी गई है।
04672/04671 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा आरक्षित साप्ताहिक होली स्पेशल
-04672 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली- आरक्षित साप्ताहिक होली स्पेशल 13 व 20 मार्च को कटड़ा से शाम 6:10 बजे रवाना होगी, अगले दिन सुबह 6:40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में 14 व 21 मार्च को नई दिल्ली से रात्रि 11:30 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 12:30 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी। यह विशेष ट्रेन ऊधमपुर, जम्मूतवी, पठानकोट छावनी, जालंधर छावनी, लुधियाना, अंबाला छावनी, कुरुक्षेत्र जंक्शन, करनाल, पानीपत, और सोनीपत स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
विज्ञापन

04053/04054 आनंद विहार टर्मिनल-ऊधमपुर-आनंद विहार टर्मिनल आरक्षित वातानुकूलित होली स्पेशल (सप्ताह में दो दिन)
04053 आनंद विहार टर्मिनल-ऊधमपुर आरक्षित वातानुकूलित होली स्पेशल ट्रेन 10 से 21 मार्च तक प्रत्येक सोमवार और वीरवार को चलेगी। आनंद विहार टर्मिनल से रात्रि 11:00 बजे प्रस्थान करके अगले दिन दोपहर 2:15 बजे ऊधमपुर पहुंचेगी। वापसी दिशा में 4054 ऊधमपुर-आनंद विहार टर्मिनल आरक्षित वातानुकूलित होली स्पेशल 11 से 22 मार्च तक हर मंगलवार और शुक्रवार को ऊधमपुर से रात्रि 9:40 बजे चलेगी, अगले दिन पूर्वाह्न 11:15 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
यह ट्रेन गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, अंबाला छावनी, लुधियाना, जालंधर छावनी, पठानकोट छावनी और जम्मूतवी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
04530/04529 बठिंडा-वाराणसी-बठिंडा आरक्षित होली स्पेशल रेलगाड़ी (सप्ताह में दो दिन)
04530 बठिंडा-वाराणसी होली स्पेशल ट्रेन 13 से 20 मार्च तक प्रत्येक रविवार और बुधवार को बठिंडा से रात्रि 9:05 बजे प्रस्थान करेगी, अगले दिन शाम को 5:00 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04529 ट्रेन 14 से 21 मार्च तक हर सोमवार और वीरवार को वाराणसी से रात्रि 9:00 बजे चलेगी, अगले दिन शाम को 7:10 बजे बठिंडा पहुंचेगी। यह ट्रेन रामपुरा फूल, बरनाला, धुरी, पटियाला, राजपुरा, अंबाला छावनी, यमुनानगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ और सुलतानपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुककर चलेगी।
04052/04051 आनंद विहार टर्मिनल-वाराणसी-आनंद विहार टर्मिनल आरक्षित होली स्पेशल (सप्ताह में दो दिन)
04052 आनंद विहार टर्मिनल-वाराणसी आरक्षित होली स्पेशल 11 से 20 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को आनंद विहार टर्मिनल से रात्रि 11:00 बजे प्रस्थान करके अगले दिन शाम 4:10 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में 04051 ट्रेन 12 से 21 मार्च तक प्रत्येक शनिवार और सोमवार को वाराणसी से शाम 6:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 01:20 बजे आनंद विहार टर्मिनल वाराणसी पहुंचेगी। यह विशेष ट्रेन रास्ते में मुरादाबाद, चंदौसी, लखनऊ और सुलतानपुर आदि स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
04518/04517 चंडीगढ़-गोरखपुर-चंडीगढ़ आरक्षित होली स्पेशल
04518 चंडीगढ़-गोरखपुर आरक्षित होली स्पेशल 10 मार्च और 17 मार्च को चंडीगढ़ से रात्रि 11:15 बजे प्रस्थान करके अगले दिन शाम 06:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04517 संख्या से 11 व 18 मार्च को गोरखपुर से रात्रि 10:10 बजे प्रस्थान करके अगले दिन दोपहर 02:10 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। यह ट्रेन अंबाला छावनी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा और बस्ती स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
04066/04065 दिल्ली जं.-पटना-दिल्ली जं एसी आरक्षित सुपरफास्ट गति शक्ति होली स्पेशल
-04066 दिल्ली जं0-पटना एसी आरक्षित सुपर फास्ट गति शक्ति होली स्पेशल 15, 16, 20 और 21 मार्च को दिल्ली जं. से रात्रि 11:00 बजे प्रस्थान करके अगले दिन शाम 03:45 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04065 ट्रेन 14,15, 19 व 20 मार्च को पटना से शाम 05:45 बजे प्रस्थान करेगी, अगले दिन पूर्वाह्न 10:35 बजे दिल्ली जं. पहुंचेगी। यह ट्रेन रास्ते में कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जं., वाराणसी, दीनदयाल उपाध्याय जं. और दानापुर स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
04076/04075 अमृतसर-पटना-अमृतसर एसी आरक्षित सुपर फास्ट गति शक्ति होली स्पेशल
-04076 अमृतसर-पटना एसी आरक्षित सुपर फास्ट गति शक्ति होली स्पेशल 13,14, 18 व 19 मार्च को अमृतसर से दोपहर बाद 02:50 बजे चलेगी, जो अगले दिन शाम 03:45 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में 04075 संख्या से यह ट्रेन 16, 17, 21 और 22 मार्च को पटना से शाम 05.45 बजे प्रस्थान करेगी, अगले दिन शाम 06.00 बजे अमृतसर पहुंचेगी। यह ट्रेन रास्ते में ब्यास, जालंधर सिटी, लुधियाना, सरहिंद, अंबाला छावनी, पानीपत, दिल्ली कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जं., वाराणसी, दीनदयाल उपाध्याय जं. और दानापुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
04062/04061 दिल्ली जं.-बरौनी-दिल्ली जं. आरक्षित सुपर फास्ट होली स्पेशल
04062 दिल्ली जं.-बरौनी आरक्षित सुपर फास्ट होली स्पेशल 18 मार्च को दिल्ली जं. से सुबह 08:40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन तड़के 03:30 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04061 संख्या से 19 मार्च को बरौनी से तड़के 04:45 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात्रि 11:35 बजे दिल्ली जं पहुंचेगी। यह ट्रेन अलीगढ़ जं., टुंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जं., दीन दयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलीपुत्र और हाजीपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन

04078/04077 अमृतसर-बापूधाम मोतिहारी-अमृतसर आरक्षित होली स्पेशल
-04078 अमृतसर-बापूधाम मोतिहारी आरक्षित होली स्पेशल 09, 13, 17 और 21 मार्च को अमृतसर से सुबह 06:35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 05:30 बजे बापूधाम मोतिहारी पहुंचेगी। वापसी में 04077 ट्रेन 11, 15, 19 और 23 मार्च को बापूधाम मोतिहारी से सुबह 06.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 05:00 बजे अमृतसर पहुंचेगी। यह ट्रेन ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, फिल्लौर, लुधियाना, ढंडारी कलां, सानेहवाल, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला छावनी, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, लक्सर, नजीबाबाद, सियोहारा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, मैकलगंज, सीतापुर जं., बुढवाल, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, भटनी, मैरवा, सीवान, छपरा, दीगबाडा, सोनपुर, हाजीपुर, अक्षयवट रायनगर, देसरी, मेहनार रोड, साहपुर पटोरी, मोहिद्दीन नगर, विद्यापति धाम, बछवाडा, बरौनी, बेगूसराय, लखमीनिया, खगडिया, मानसी, कोपरीया, एस. बखित्यारपुर, सहरसा, दौराम मधपुरा तथा मुरलीगंज स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुककर चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें