फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चिड़ाव ब्लॉक के 22 गांवों में नहीं सीवरेज व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
महाग्राम योजना में जुंडला का हुआ सर्वे, बरसात में बढ़ेगी ग्रामीणों की परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल/जुंडला। चिड़ाव ब्लॉक के 22 गांव ऐसे हैं, जहां सीवरेज की व्यवस्था नहीं है। इस कारण गांववासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में लोगों को परेशानियां और बढ़ जाती हैं। इनमें से कुछ गांव ऐसे हैं जिनके पास अपनी आय के स्रोत काफी कम हैं या फिर न के बराबर हैं। ज्यादातर गांवों का गंदा पानी जोहड़ों में ही जाता है।
फिलहाल जुंडला गांव में जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब 10 दिन पहले ही महाग्राम योजना के तहत गांव का सर्वे करवाया गया है। जिसके तहत पूरे गांव में सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी। साथ ही गंदे पानी को उपचारित कर उसे ड्रेन में छोड़ा जाएगा। इसके अलावा गांव में 24 घंटे स्वच्छ पीने के पानी की व्यवस्था के लिए दो नए ट्यूबवेल लगवाए जाएंगे। जिनसे लोगों को शुद्ध पीने का पानी मिलेगा। सीवरेज लाइन बिछाने की डीपीआर तैयार की जा रही है। फिर इसका एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेजा जाएगा। जैसे ही वहां से मंजूरी मिलती है इस पर कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


दादूपुर गांव में नहीं निकासी की व्यवस्था
सरपंच प्रतिनिधि यशवीर आर्य ने बताया कि जुंडला के साथ लगते दादूपुर गांव में पानी की निकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। बरसात के दिनों में लोगों को पानी की निकासी से जूझना पड़ता है। गांव के जाेहड़ में गंदगी पसरी पड़ी है। जिस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पंचायत को अपने खुद के खर्च से जोहड़ से पंप लगा कर पानी बाहर निकालना पड़ता है।

26 एकड़ के जोहड़ की व्यवस्था खराब
सरपंच प्रतिनिधि सतीश नरवाल ने बताया कि जुंडला में करीब 26 एकड़ में फैले जोहड़ में जलकुंभी अटी पड़ी है। आस पास के क्षेत्र में जोहड़ के कारण बदबू फैल रही है। घरों में कई बार सांप और अन्य जहरीले कीड़े निकल आते हैं। वर्षों पुराना यह जोहड़ दूषित हो चुका है। गांव से निकलने वाला दूषित पानी जोहड़ में जमा हो रहा है। जोहड़ में एकत्रित गंदे पानी के चलते घरों के आस पास दुर्गंध फैली रहती है। दूसरी ओर बदलते मौसम के चलते बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है।

कतलाहेड़ी में जोहड़ की हालत खस्ता
कतलाहेड़ी गांव के सरपंच प्रतिनिधि सुनील कादियान ने बताया कि गांव में तीन जोहड़ हैं। एक जोहड़ की निकासी के लिए नाला बना कर उसका गंदा पानी ड्रेन में छोड़ा जा रहा है। जबकि दो तालाबों की हालत खस्ता बनी हुई है। एक तालाब में पूरी तरह से गंदगी अटी पड़ी है। बारिश के दिनों में पंचायत की ओर से पानी की निकासी के लिए हरसंभव कार्य किया जाता है।
विज्ञापन



जुंडला में हुआ सर्वे

करीब 10 दिन पहले ही जुंडला गांव में महाग्राम योजना के तहत सर्वे करवाया गया है। उसके बाद विभाग की ओर से इसकी डीपीआर तैयार कर मुख्यालय भेजी जाएगी। जैसे ही वहां से मंजूरी मिलती है इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। योजना के तहत पूरे गांव में पीने के पानी की व्यवस्था और गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था की जाएगी। ताकि गांव में किसी को समस्या न हो।
-राकेश एसडीओ, नागरिक स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें