माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के होलंबी कलां-बादली स्टेशनों के बीच पुल संख्या 41,43 एवं 44 पर आरसीसी बॉक्स लगाने का कार्य किया जाना है। दिल्ली मंडल उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि 15 मई को दोपहर 12.20 से शाम 04.20 बजे तक चार घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक किया जाएगा। जिसके कारण पांच रेल गाड़ियों को रद्द किया गया है। दो अन्य को आंशिक रूप से रद किया गया है। कुछ अन्य गाड़ियों को समय व रूट में परिवर्तन किया गया है।
ये गाड़िया रहेंगी रद
-15 मई को चलने वाली 04449 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र ईएमयू स्पेशल।
-15 मई को चलने वाली 04452 कुरुक्षेत्र-दिल्ली जंक्शन ईएमयू स्पेशल।
-15 मई को चलने वाली 12460/12459 अमृतसर-नई दिल्ली -अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस।
ये ट्रेन आंशिक रूप से रद रहेंगी
-15 मई को यात्रा चलने वाली 14508 फाजिल्का-दिल्ली एक्सप्रेस सिर्फ अंबाला छावनी तक जाएगी।
-15 मई को चलने वाली 14507 दिल्ली जं-फाजिल्का एक्सप्रेस अपनी यात्रा अंबाला छावनी से शुरू करेगी। ये ट्रेन दिल्ली जं-अंबाला छावनी के बीच आंशिक रूप से रद रहेगी।
इन ट्रेन का बदला रूट
-15 मई को चलने वाली 22125 नागपुर-अमृतसर एक्सप्रेस को नई दिल्ली-शकूरबस्ती-रोहतक-जाखल-धुरी-लुधियाना होकर चलाया जाएगा ।
इनका बदला समय
-15 मई को 12926 अमृतसर-बांद्रा टर्मिनल पश्चिम एक्सप्रेस सुबह 08.35 बजे चलेगी।
-15 मई को 12057 नई दिल्ली ऊना हिमाचल जन शताब्दी एक्सप्रेस शाम को 04.05 बजे चलेगी।
-15 मई को 12046 चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस को दोपहर 01.45 बजे रवाना होगी।
ये गाड़ियां रुक कर चलेंगी
-14 मई को चलने वाली 22807 विशाखापट्टनम-अमृतसर एक्सप्रेस को पलवल-सब्जी मंडी के बीच 65 मिनट रोका जाएगा।
-15 मई को चलने वाली 22430 पठानकोट-दिल्ली जं. एक्सप्रेस को सोनीपत-नरेला के बीच 20 मिनट रोका जाएगा।
-15 मई को चलने वाली 12752 जम्मूतवी-नांदेड एक्सप्रेस को सोनीपत-नरेला के बीच 15 मिनट रोका जाएगा।
15 मई को यात्रा चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस को सोनीपत-नरेला के बीच 10 मिनट रोका जाएगा।