फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शिविर में आई 13 में से नौ शिकायतों का मौके पर समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन



करनाल। लघु सचिवालय और नगर निगम करनाल में समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। जिसमें 13 शिकायतें आई, इसमें से नौ का मौके पर समाधान कर दिया गया।



नगर निगम करनाल के परिसर में निगमायुक्त डॉ.वैशाली शर्मा की अध्यक्षता में समाधान शिविर आयोजित किया गया। उसमें अतिरिक्त निगमायुक्त धीरज कुमार, उप निगमायुक्त अशोक कुमार सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे। कुल तीन शिकायतें आई लेकिन इनमें एक का मौके पर निस्तारण किया जा सके, शेष दो को संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जांचोपरांत निस्तारित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा घरौंडा नगरपालिका में तीन शिकायतें आई, जो संपत्ति आईडी से संबंधित थी, तीनों का मौके पर समाधान कर दिया गया, शेष अन्य नगरपालिकाओं में कोई शिकायत नहीं आई। इधर, लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में भी चार शिकायतें आई, इनमें से दो मौके पर निस्तारण किया गया। घरौंडा उपखंड में तीन शिकायतें आई, जिनका मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष उप खंड कार्यालयों में कोई शिकायत नहीं आई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें