फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कर्ण गेट में खुले पड़े मैनहोल से दुर्घटना की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। शहर में खुले पड़े मैनहोल हादसों को आमंत्रण दे रहे हैं। शहर के मुख्य बाजार कर्ण गेट और सराफा बाजार को जाने वाली सड़क के बीचो-बीच मेनहोल खुला पड़ा है, जिस कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। जिससे लोगों को चोटिल होने की संभावना है।
विज्ञापन

शहर में सीवर लाइन बिछी हुई है। इसे ढकने के लिए कई जगहों पर मेनहोल बनाए गए हैं। जिससे सीवर लाइन की सफाई हो सके, लेकिन यह मैनहोल अब खतरा बनते जा रहे हैं। कर्ण गेट और सराफा बाजार को जाने वाली सड़क के बीच में बने मैनहोल खुला पड़ा है और उस रास्ते से आने-जाने में लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि रास्ते के बीच में खुला पड़ा मैनहोल हादसों को आमंत्रण देने का काम कर रहा है, क्योंकि बाजार में लोग अपना दो पहिया वाहन लेकर आते हैं और खरीदारी करने आए ग्राहकों के साथ छोटे बच्चे आते हैं जो अपनी इधर-उधर निकल जाते हैं और आगे-पीछे नहीं देखते, जिस कारण वह मैनहोल में गिर सकते हैं। रात के समय जब मार्गों पर अंधेरा होता है तो उस समय कोई अंजान मार्ग से गुजरे तो उनके लिए यह खतरनाक हो सकता है। यह किसी भी समय हादसों को अंजाम दे सकते है।



काफी समय से बनी है समस्या
- शहर के कर्ण विहार कॉलोनी में खुले पड़े मैनहोल की समस्या काफी समय से बनी हुई है। इसको लेकर कई बार शहरवासी नगर निगम में शिकायत दर्ज करा चुके हैं। फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। मंगलवार कर्ण विहार के मैनहोल में एक गाय भी गिर गई।
विज्ञापन




फोटो 62
बंद करना भूल जाते

कर्ण विहार कॉलोनी में मैनहोल और सीवर का काम करने के लिए कर्मचारी आते हैं और मैनहोल को खोल कर अपना सफाई का काम करके चले जाते हैं, लेकिन उस मैनहोल को बंद करना भूल जाते हैं। जिस कारण यहां पर हादसे होने का खतरा बना रहता है। इस को लेकर कई बार नगर निगम के अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं, लेकिन इस समस्या का अभी तक समाधान नहीं हुआ।
- मधुसूदन





फोटो 63
आने जाने में होती है परेशानी

- बाजार के बीच रास्ते में बने मैनहोल के खुले होने के कारण आने-जाने में दिक्कत होती है, क्योंकि दुकानों पर लगे समान को देखते हुए चलते समय मैनहोल पर ध्यान नहीं गया तो उसके अंदर गिरने का खतरा बना हुआ है। दो पहिया वाहन चालकों को भी आने-जाने में काफी दिक्कत है। वाहन चालक तेज गति में आते है और एक दम ब्रेक लगाते है और समय पर ब्रेक नहीं लगी तो मैनहोल में गिरने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

- कमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें