फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केस का फैसला करवाने के नाम पर भांजे ने ठगे तीन लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव छापर में एक महिला से केस का फैसला करवाने के नाम पर भांजे द्वारा तीन लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में छापर निवासी कलाशो देवी ने बताया है कि उसका बेटा कुछ समय पूर्व किसी झूठे मामले में गिरफ्तार हुआ था।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में उसका भांजा सुनील महिला के पास आया ओर उसके बेटे के केस का फैसला करवाने के नाम पर 50 हजार रुपये मांगे। जो कि महिला ने उसे दे दिए। इसके बाद आरोपी सुनील ने महिला से और रुपयों की मांग की। इसके बाद महिला के अनुसार उसने जुलाई 2020 में सुनील को कुल तीन लाख रुपये दे दिए, लेकिन सुनील ने फैसला नहीं करवाया। इसके बाद वह सुनील के पास रकम वापस मांगने गई तो उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देने लगा। थाना प्रभारी सतपाल सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें