फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट यूजी की परीक्षा 17 जुलाई को

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक यानी नीट यूजी 2022 का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित होगी। इस बार एनटीए की ओर से प्रश्नपत्र हल करने के लिए विद्यार्थियों को 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
साथ ही परीक्षा पैटर्न भी जारी किया गया है। इसके अनुसार 720 अंकों के कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें 180 को हल करना जरूरी होगा। यदि किसी प्रश्न का उत्तर गलत हुआ तो उसके लिए एक अंक की कटौती यानी नेगेटिव मार्किंग भी होगी।
विज्ञापन

20 मई तक इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया चली थी, जिसमें करनाल से सैकड़ों विद्यार्थियों ने फार्म भरा। इसके बाद से विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को केंद्र और राज्यों के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस व बीडीएस समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा। परीक्षा में प्रश्न कुल 13 भाषाओं में पूछे जाएंगे। ये अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू हैं।
पहले 180 मिनट का मिलता था समय
पैटर्न के अनुसार, परीक्षा की अवधि 200 मिनट यानी 3 घंटे और 20 मिनट होगी। परीक्षा पेन पेपर मोड में होगी। जेनेसिस क्लासिस के निदेशक जितेंद्र अहलावत ने बताया कि पहले परीक्षा के लिए 180 मिनट का समय दिया जाता था। 17 जुलाई को परीक्षा दोपहर 02 से लेकर शाम 5.20 बजे तक चलेगी। एनटीए की ओर से जारी किए गए सिलेबस के अनुसार परीक्षा में नकारात्मक अंकण भी किया जाएगा। प्रत्येक सही प्रश्न के लिए उम्मीदवारों को 4 अंक दिए जाएंगे। वहीं, प्रत्येक गलत प्रश्न के लिए एक अंक काटा जाएगा। जबकि छोड़े गए प्रश्नों के अंक नहीं काटे जाएंगे।
चार सेक्शन में होंगे 200 प्रश्न
परीक्षा में शामिल छात्रों से 720 अंकों के कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। ये बहु वैकल्पिक रुप में होंगे। छात्रों को इनमें से 180 प्रश्नों को हल करना होगा। ये प्रश्न चार सेक्शन में आएंगे और इसमें दो खंड ए और बी होंगे। खंड ए में 35 प्रश्न होंगे तो वहीं खंड बी में 15 प्रश्न पूछे जाएंगे। ये प्रश्न चार विषयों भौतिकी, रसायन विज्ञान, जूलॉजी और बायोलॉजी विषय से होंगे।
विज्ञापन

ऑनलाइन मोड में जारी होंगे प्रवेश पत्र
एनटीए की ओर से नीट यूजी के लिए प्रवेश पत्र जल्द ही जारी किए जाएंगे। प्रवेश पत्र ऑनलाइन मोड में ही जारी होंगे। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपना प्रवेश पत्र एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें आवेदन क्रमांक या पंजीयन नंबर और जन्मतिथि आदि को दर्ज करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें