फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हर मौसम में एयरक्राफ्ट उड़ाने का प्रशिक्षण ले सकेंगे एनसीसी कैडेट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
- हरियाणा का पहला एसडब्ल्यू-80 गरुड़ फ्लाइंग सिम्युलेटर करनाल में स्थापित, नौ जिलों के कैडेट्स पायलट के रूप में होंगे तैयार
विज्ञापन



गगन तलवार

करनाल। एनसीसी एयर विंग के प्रत्येक कैडेट को अब हर मौसम में एयरक्राफ्ट उड़ाने का प्रशिक्षण मिल सकेगा। इसके लिए नंबर-2 हरियाणा एयर स्क्वाड्रन एनसीसी यूनिट करनाल में प्रदेश का पहला एसडब्ल्यू-80 (गरुड़) का फ्लाइंग सिम्युलेटर स्थापित किया गया है। जहां यूनिट के दायरे में आने वाले नौ जिलों के एनसीसी कैडेट्स को इस पर फ्लाइंग का अभ्यास करा पायलट के रूप में तैयार किया जाएगा। साथ ही ट्रेनिंग के दौरान ईंधन की बचत होगी और कैडेट्स की सुरक्षा भी पुख्ता होगी।

करनाल में विशेष रूप से पहुंचे एनसीसी ग्रुप मुख्यालय अंबाला के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर एसके वैद ने बताया कि सिम्युलेटर पर प्रशिक्षण कितने दिन का रहेगा, इसके लिए कोई समय निर्धारित नहीं किया है पर जो भी कैडेट एयरक्राफ्ट उड़ाने में पूरी तरह निपुण नहीं हो जाता, तब तक उसे ट्रेनिंग दी जाएगी। एनसीसी की ओर से नॉर्मल एयरक्राफ्ट पर बैठने से पहले कैडेट्स के लिए सिम्युलेटर का प्रशिक्षण अनिवार्य किया है। ताकि उन्हें एयरक्राफ्ट उड़ाने से संबंधित बेसिक जानकारी हो। सुरक्षा कारणों से जब तक उनका निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण पूरा नहीं होगा तब तक उन्हें आगे नहीं बढ़ाया जा सकेगा। वर्तमान में करनाल में स्थित एनसीसी के दो एयरक्राफ्ट पर कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया जाता है, लेकिन मौसम व अन्य दिक्कतों के कारण रोजाना या पूरे दिन प्रशिक्षण नहीं मिल पाता, लेकिन अब सिम्युलेटर स्थापित होने से इस तरह की दिक्कतें नहीं आएंगी। सुबह से शाम तक नियमित कैडेट्स अभ्यास कर सकेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन




बंगलुरू से आया है सिम्युलेटर

नंबर-2 हरियाणा एयर स्क्वाड्रन एनसीसी करनाल के कमांडिंग अफसर ग्रुप कैप्टन डीजी नायर ने बताया कि कैडेट्स के लिए विशेष रूप से सिम्युलेटर बंगलुरू से तैयार कराया गया है। 24.5 लाख रुपये से करनाल में स्थापित जनरल एयरक्राफ्ट और एसडब्ल्यू-80 गरुड़ के सभी फीचर इसमें एक जैसे हैं। उड़ान भरने से पहले किस तरह के इंतजाम करने होते हैं। फ्लाइंग के दौरान नियंत्रण कैसे होता है। लैंडिंग के दौरान किन चीजों का ध्यान रखना है। इसका पूरा प्रशिक्षण इस सिम्युलेटर पर दिया जाएगा। तीन स्क्रीन में उड़ान के दौरान दिखाई पड़ने वाले सभी दृश्य स्पष्ट दिखाई देंगे। सामने की स्थिति को ध्यान में रखते हुए पायलट को क्या करना, यह भी बताया जाएगा। यह प्रशिक्षण पूरा होने के बाद एयरक्राफ्ट पर ट्रेनर के साथ कैडेट्स उड़ान भर सकेंगे।
विज्ञापन




इन जिलों के कैडेट्स आएंगे करनाल

ग्रुप कैप्टन डीजी नायर ने बताया कि नंबर-2 हरियाणा एयर स्क्वाड्रन एनसीसी करनाल के अधीन नौ जिले आते हैं। इनमें से अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, कैथल, जींद और पंचकूला शामिल हैं। अभी छह जिलों में एनसीसी एयर विंग है। यहां के 250 से ज्यादा कॉलेज और एक हजार से ज्यादा स्कूली कैडेट्स हैं। एयरक्राफ्ट ट्रेनिंग से अतिरिक्त सालाना 10 दिवसीय कैंप लगाकर फायरिंग, डि्रल और एरो मॉडलिंग का प्रशिक्षण भी दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें