फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ण झील पर एनसीसी कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
नंबर 7 हरियाणा बटालियन एनसीसी की ओर से कर्ण झील पर पुनीत सागर अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के तहत हुई गतिविधियों में छह शिक्षण संस्थानों के एनसीसी कैडेट्स ने हिस्सा लिया। पौधरोपण से शुरू हुए अभियान में कैडेट्स ने सफाई अभियान भी चलाया।
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत एक दिसंबर से यह अभियान चल रहा है। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल नरेश आर्य ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए हमें प्रयास करना चाहिए। प्रकृति देव स्वरूप है जो जीने के लिए जल अन्न देती है। ‘पुनीत सागर अभियान’ के तहत राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेट्य ने कर्ण झील के आसपास के परिसर की सफाई की। अभियान का लक्ष्य स्थानीय लोगों और भावी पीढ़ी को तटों की सफाई की जरूरत के प्रति जागरूकता का संदेश देना है। डॉ. केवल कृष्ण ने बताया कि अभियान में दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, गुरु नानक खालसा कॉलेज, डीएवी पीजी कॉलेज, राजकीय कन्या महाविद्यालय, प्रताप पब्लिक स्कूल व आईटीआई के एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। डॉ. देवी भूषण ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलवाई। मौके पर मेजर अनीता जून, मलखान सिंह, सूबेदार मेजर सुखविंदर सिंह, रविंद्र कुमार, सूबेदार संग्राम सिंह, हवलदार विलियम, नवजोत सिंह, बीएचएम वीरेंद्र सिंह, सुशील कुमार, ऋचा शर्मा और अनुज सेठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें