फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटिंग में नवीस, भाषण में नितीश और कविता में मोनिका प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। गुरु नानक खालसा कॉलेज में दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का वीरवार को आगाज हुआ। पहले दिन कविता पाठ, भाषण, प्रश्नोत्तरी, चित्रकारी एवं संगीत वादन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने बेरोजगारी, महंगाई, कोरोना, महिला सशक्तिकरण सहित कई सामाजिक विषयों पर अपनी प्रस्तुति दी। पेंटिंग में नवीस, भाषण में नितीश और कविता में मोनिका विजेता रही।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मेजर सिंह ने मां सरस्वती की चरणों में दीप जलाकर कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। उन्होंने विद्यार्थियों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने से उनके व्यक्तित्व एवं कला में निखार आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रभारी डा. बीर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के दूसरे दिन गायन व नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी। मंच का संचालन डा. देवी भूषण व डा. दीपक ने किया। प्रो. शशि मदान, अजय, पनदीप, डा. कृष्ण अरोड़ा, बलजीत कौर और प्रवीण कौर ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर डा. गुरिंद्र सिंह, चेष्टा अरोड़ा, मीनाक्षी, राकेश चंद्र, मनीष और कृष्ण राम मौजूद रहे। ब्यूरो
ये रहे परिणाम-
- पेंटिंग : नवीस प्रथम, राहुल द्वितीय और आशीष तृतीय स्थान पर रहे।
- भाषण : नितीश प्रथम, कशिश द्वितीय और प्राची व दीपांशु तृतीय स्थान पर रही।
- कविता पाठ : मोनिका पहले, हरमीत कौर व नीतिश दूसरे और गोविंद, अमृत कौर व काशिश ने तीसरा पुरस्कार जीता।
- संगीत वादन : अमन पहले, केशव दूसरे और मानसी तीसरे स्थान पर रहे।
- प्रश्नोत्तरी : मीनाक्षी, अमित व विशाल पहले, आशीष रिंकल व अमित दूसरे और अभिषेक, नरोतम व आदित्य तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें