फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी निकेतन से दो युवतियां फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Tue, 04 Oct 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल शहर के नारी निकेतन से सोमवार को दो युवतियां फरार हो गई। युवतियों के भागने की सूचना लगते ही नारी निकेतन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। जानकारी के मुताबिक रोशनी (26) वासी गुड़गांव और उर्मिला (22) वासी रेवाड़ी सोमवार सुबह लगभग छह बजे मौका पाकर नारी निकेतन से फरार हो गई।
विज्ञापन


दोनों युवतियां गूंगी और बहरी बताई जा रही है, जो कि गुड़गांव नारी सुधार गृह से 2014 व 2015 में करनाल के नारी निकेतन में आई थी। फिलहाल युवतियों के फरार होने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सिविल लाइन थाना प्रभारी ललित ने बताया कि सुबह 6 बजे दोनों युवतियां नारी निकेतन से निकली थी। युवतियों की खोजबीन के लिए टीमें गठित कर दी गई है। निकेतन के कर्मचारियों को दोनों के निकलकर जाने की सूचना उस समय लगा जब वह सुबह नही मिली। चौकीदार ने मामले की सूचना नारी निकेतन प्रशासन को दी। पुलिस युवतियों को खोजने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें