फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पर लाठी-डंडे से वार कर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा (करनाल)। गांव शेखपुरा खालसा में कंबाइन के मैकेनिक की उसी के दोस्तों ने लाठी-डंडे से हमला कर हत्या कर दी। इस वारदात को शनिवार रात करीब दस बजे अंजाम दिया गया। परिजनों ने इसकी सूचना घरौंडा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के भतीजे की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मृतक के भतीजे मनजीत ने बताया कि शनिवार रात करीब 9 बजे उसके चाचा दयाल सिंह (45) को गांव का ही संदीप, आनंद, सुरेंद्र, विक्की व विशाल घर से बुलाकर ले गए थे। ये पांचों का चाचा के साथ अक्सर उठना-बैठना था।
इन्होंने गांव के समीप नहर की पटरी पर जाकर शराब पी। इसी दौरान उनका किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और उन्होंने चाचा के सिर पर लाठी-डंडे से हमला कर गंभीर चोट मार दी। इसके बाद आरोपी विशाल ने फोन कर बताया कि यहां झगड़ा हो गया है। वह गांव के समीप नहर की पटरी पर पहुंचे तो उसका चाचा घायल अवस्था में था और उसके सिर से खून बह रहा था। वह उसे घरौंडा सरकारी अस्पताल लेकर गए तो वहां से कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दो बेटों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक दयाल सिंह के दो बेटे हैं। दयाल सिंह कंबाइन का मैकेनिक था, इसके अलावा वह मजदूरी भी करता था। दयाल सिंह की मौत के बाद उसके दोनों बेटों के सिर से पिता का साया उठ गया।
गांव शेखपुरा खालसा में गांव के ही पांच लोगों ने दयाल सिंह के साथ मारपीट की। गंभीर चोटें लगने से दयाल सिंह की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दयाल सिंह व अन्य पांच लोग एक जगह बैठकर शराब पी रहे थे। जांच जारी है।
विज्ञापन

दीपक कुमार, थाना प्रभारी घरौंडा

अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें