फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर पांच टॉप डिफाल्टरों की प्रॉपर्टी सील करेगा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने टॉप पांच पर कार्रवाई के बाद अगले टॉप पांच की प्रॉपर्टी सील करने का फैसला लिया है। पांचों की सूची तैयार कर ली है। जल्द प्रॉपर्टी सील करने का काम अमल में लाया जाएगा। अब तक एक दिन की कार्रवाई में 1.93 करोड़ की रिकवरी हुई थी। टैक्स न जमा करवाने वाले एक डिफाल्टर की प्रॉपर्टी को सील किया गया था।
विज्ञापन

ज्वाइंट कमिश्नर गगनदीप सिंह ने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स के डिफाल्टों पर निगम की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। शहर के विकास के लिए टैक्स का जमा करवाया जाना जरूरी है। इसके लिए निगम द्वारा कामर्शियल बिल्डिंग को सील करने की कार्रवाई की जा रही है। अब तक टॉप पांच पर कार्रवाई कर चुके हैं। इसके बाद कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए अगले टॉप पांच की सूची तैयार करवाई है। टीम का गठन पहले से ही किया है। जल्द ही डिफाल्टरों की प्रॉपर्टी सील करने की कार्रवाई होगी।
शहर पर 250 करोड़ बकाया
शहर में निगम का करीब 250 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। इसमें से करीब 102 करोड़ रुपये सरकारी संस्थानों पर है। जबकि करीब 150 करोड़ प्राइवेट संस्थान व व्यक्तियों पर खड़ा है। टैक्स जमा करवाने के लिए दो बार ब्याज में भी छूट दी गई। इसके बाद भी अधिकतर ने टैक्स जमा नहीं करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें