फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने तैयार किया प्लान : ड्रा के बाद पैसे न भरने वाले 42 व टाइम न लेने वाले 41 संचालकों की डेयरी होगी सील

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने डेयरी संचालकों की मनमानी के खिलाफ प्लान तैयार किया है। 83 डेयरियों को सील करने की योजना तैयार की जा रही है। इनमें ड्रा के बाद पैसा न जमा करवाने वाले और डेयरी बाहर शिफ्ट करने की प्रक्रिया में शामिल न होने वाली डेयरियों को शामिल किया है।
विज्ञापन

20 फरवरी को पिंगली में 79 ड्रा निकाले गए थे। इनमें से 37 ने डाउन पेमेंट कर दी। 42 ने पेमेंट नहीं की। शेष 106 में से 65 ने दो महीने में डेयरी शिफ्ट करने के लिए समय मांगा है जबकि 41 किसी भी प्रकार की प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए। ऐसे में पैसे न भरने वाले 42 और प्रक्रिया में हिस्सा न लेने वाले 41 की डेयरी को जल्द सील किया जाएगा। पिछले दो महीने से नगर निगम डेयरी शिफ्टिंग को लेकर काम कर रहा है। सर्वे के दौरान चिह्नित 185 डेयरी संचालकों को नोटिस देकर 188 प्लाटों के लिए आवेदन मांगे थे। इनमें से मात्र 48 ने ही आवेदन किए। डेयरी शिफ्टिंग को लेकर नगर निगम 2003 से से प्रयास कर रहा है जिसमें सफल नहीं हो सका। इस बार प्रशासन ने पूरा जोर लगाया है। देखना है कब तक प्रोजेक्ट को पूरा कर पाते हैं।
पिंगली में होंगी डेयरियां शिफ्ट
नगर निगम की ओर से पिंगली में डेयरी शिफ्टिंग को लेकर जमीन ली गई थी। इतना ही नहीं इस पर काम भी शुरू किया गया। प्लॉट काटे गए और सड़कों का जाल भी बिछाया गया। साथ ही सीवरेज समेत ट्यूबवेल तक की व्यवस्था की गई लेकिन देखभाल न होने के कारण और डेयरियां शिफ्ट न होने के कारण आज सड़कें उखड़ चुकी हैं और निगम की ओर से बनाए गए कमरे भी अब जर्जर होने लगे हैं।
विज्ञापन

डेयरी संचालकों को दो बार अलॉट हो चुके प्लॉट
20 फरवरी को 79 प्लॉटों का ड्रा निकाला गया था। जबकि 106 ने आवेदन नहीं कि किया था। इससे पहले नवंबर 2017 में निगम ने 37 डेयरी संचालकों को प्लॉट अलॉट किए थे। पिंगली गांव में डेयरी संचालकों और अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया चली, लेकिन बाद में सामने आया कि कुछ संचालक पशुओं की संख्या अधिक दिखाकर बड़े प्लॉट ले गए। इसलिए इसे रद्द कर दिया गया।
प्रोजेक्ट 3.33 करोड़ रुपये खर्च
कार्य लागत
131 बीघा जमीन 1.09 करोड़
रजिस्ट्रेशन फीस 6.59 लाख
सीवरेज व सड़कें 52.85 लाख
सिविल वर्क 43.19 लाख
बिजली निगम 10.10 लाख
इंटरलॉकिंग टाइल 93.44 लाख
दो कमरे 17.78 लाख
टोटल 3.33 करोड़
नये ले आउट में बड़े प्लॉट को करेंगे छोटे
निगम ने पिंगली गांव में 131 बीघा जमीन खरीदी थी। शुरुआत में यहां डेयरियों के लिए 222 प्लॉट रिजर्व किए गए थे, जबकि आठ प्लॉट बूथ के लिए छोड़े गए थे। बाद में डेयरी संचालकों ने बड़े प्लॉटों की मांग की तो इनकी संख्या 188 कर दी गई। बाद में फिर से नया ले आउट बना। इसमें डेयरी के लिए प्लॉट तो 188 ही रहेंगे, लेकिन आठ बूथों को हटा दिया गया है। अब 188 प्लाट हैं लेकि न 500 वर्ग गज या इससे बड़े प्लाट लेने वाला कोई भी डेयरी संचालक शहर में नहीं है। ऐसे में अब इन्हें छोटे बनाकर नये ले आउट में छोटा किया जाएगा।
निगम ने पूरी तैयारी की है। इसके लिए पांच अधिकारियों की टीम भी तैयार की है। जल्द डेयरियों को सील करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शहर के बीच किसी भी हाल में डेयरियों को नहीं चलने दिया जाएगा। -गगनदीप सिंह, ज्वाइंट कमिश्नर, नगर निगम करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें