फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: कुट्टू का आटा खाने से हो रहे बीमार, 100 से अधिक उल्टी और दस्त के हुए शिकार

Mon, 04 Apr 2022 02:39 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)

सार

करनाल के घरौंडा क्षेत्र में 50 से अधिक की तबियत बिगड़ी। वहीं अंबाला और यमुनानगर में भी मामले सामने आए। घटना के बाद सैंपल एकत्र खानापूर्ति कर होती है, जबकि पहले से रोकथाम के इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन
कुट्टू के आटे के सेवन से बीमार हुए मरीज अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्र शुरू होने के साथ ही एकबार फिर कुट्टू का आटा लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। स्थिति यह है कि पिछले दो दिनों में कुट्टू का आटा खाने से सौ से अधिक लोग बीमार होकर अस्पताल पहुंच गए। दूसरी ओर लगातार घटनाएं सामने आने के बाद विभाग की ओर से सैंपल एकत्र कर खानापूर्ति की जा रही है। 

विज्ञापन


करनाल के घरौंडा क्षेत्र में शनिवार की रात को कुट्टू के आटे से बने व्रत के पकवान खाने से 50 से अधिक लोगों की तबियत बिगड़ गई। उन्हें पास की सीएचसी और प्राइवेट अस्पताल लाया गया, जिनमें से दो की हालत खराब होने पर करनाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मामले में प्रशासन के निर्देश पर सोमवार को आपूर्ति विभाग की टीम ने सैंपल एकत्रित किए।

दूसरी ओर यमुनानगर में शनिवार को कुट्टू के आटे से 32 लोगों की तबियत खराब हो गई थी, जिन्हें उपचार के बाद घर भेजा गया। वहीं सोमवार को भी शहर के आनंद मार्केट में एक परिवार सहित कुछ अन्य लोगों की कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने से तबियत खराब हो गई, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा अंबाला में बीते दो दिनों में कुट्टू के आटे से 40 से अधिक लोग बीमार हो गए। उल्टी-दस्त और चक्कर की शिकायत के बाद उन्हें सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। विदित हो कि हर साल कुट्टू के आटे से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन विभाग की ओर से महज सैंपलिंग कर खानापूर्ति कर दी जाती है। ठोस कार्रवाई और रोकथाम के प्रयास नहीं किए जाते। 

 

शनिवार रात फूड प्वॉयजनिंग के करीब 26 केस आए थे, जिनसे पूछने पर पता चला कि उन्होंने कुट्टू के आटे से बने पकवान खाए थे। उसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके अलावा पता चला है कि 25 के करीब मरीज प्राइवेट अस्पताल में भी दाखिल हुए हैं। किसी मरीज को चक्कर आ रहे थे तो किसी को उल्टी व दस्त लग रही थी। काफी मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी भी दे दी गई है।  -डॉ. अजय, सरकारी अस्पताल, घरौंडा

 

कुट्टू का आटा खाने से लोगों की तबीयत बिगड़ी है, इसकी सूचना मिलने पर घरौंडा क्षेत्र में सैंपल लिए जा रहे हैं, जिनके सैंपल फेल आएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील है कि वह कुट्टूू के आटे का सेवन करने से बचें। व्रत में फल का ही सेवन करें, क्योंकि कुट्टू के आटे की तासीर गर्म होती है, जिसका ज्यादा सेवन करने पर तबीयत बिगड़ जाती है। -डाॅ. संदीप कादियान, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, करनाल  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें