फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में तीन पीजी कोर्स को मिली अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
राकेश चौहान
विज्ञापन

करनाल। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में मेडिकल के विद्यार्थी अब तीन और नए पीजी कोर्स कर सकते हैं, क्योंकि मेडिकल कॉलेज को नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) की ओर से तीन नए पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स शुरू करने की अनुमति मिली है। इनमें एमडी एनाटॉमी, एमडी माइक्रोबाइलॉजी, एमडी बायोकेमेस्ट्री शामिल हैं। इन तीनों नए कोर्सों की मेडिकल कॉलेज को चार-चार सीटें मिली हैं। इसी 2021-2022 सेशन से इस कोर्स में विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं। इससे अलग मेडिकल कॉलेज में डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड से पीजी कोर्स सर्जरी, ऑर्थो, एनिथिसिया, जनरल मेडिसिन व गायनोलॉजी के चल रहे हैं। इन कोर्सों की भी मेडिकल कॉलेज में चार-चार सीटें हैं। मेडिकल कॉलेज में नए पीजी कोर्स आने पर विद्यार्थियों में काफी उत्साह, क्योंकि अब उन्हें इन कोर्सों में दाखिला लेने के लिए किसी दूसरे मेडिकल कॉलेज व यूनिवर्सिटी नहीं जाना पड़ेगा, यहीं पर एमबीबीएस करते हुए वह इन कोर्सोें को कर सकते हैं। संवाद
एमबीबीएस की हैं 120 सीटें
मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 120 सीटें हैं। फिलहाल मेडिकल कॉलेज में चौथा सत्र चल रहा है। ऐसे में 400 से अधिक विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इससे अलग गांव कुटेल में मेडिकल यूनिवर्सिटी का भी निर्माण कार्य चल रहा है। वह यूनिवर्सिटी शुरू होने पर मेडिकल के विद्यार्थियों को किसी दूसरी यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

इन कोर्सों की भी मिल सकती है अनुमति
मेडिकल कॉलेज में कम्युनिटी मेडिसिन, पेडियाट्रिक्स, फोरेंसिक, फिजियोलॉजी, फार्माकोलॉजी के भी कोर्स शुरू करने की अनुमति मिलने की संभावना है। इन कोर्सों की अनुमति मिलने पर भी विद्यार्थियों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में तीन नए पीजी कोर्स शुरू करने की अनुमति मिली है। इससे विद्यार्थियों को काफी लाभ मिलेगा। इन कोर्सों की चार-चार सीटें हैं। मेडिकल कॉलेज में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा दी जा रही है और हर प्रकार की सुविधा विद्यार्थियों को कैंपस में मिल रही है।
-डॉ. जगदीश दुरेजा, निदेशक कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें