फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कथा के माध्यम से भगवान की शरण में पहुंचता है मनुष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री कर्णेश्वरम् महादेव मंदिर में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। श्री कर्णेश्वरम् महादेव मंदिर सेक्टर 7 में पावन पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन सोमवार को कथावाचक आचार्य षष्ठी वल्लभ पांडेय ने कहा कि श्रीमद्भागवत मोक्ष दायिनी है। इसके श्रवण से परीक्षित को मोक्ष की प्राप्ति हुई और कलियुग में आज भी इसका प्रत्यक्ष प्रमाण देखने को मिलते हैं। श्रीमद्भागवत कथा सुनने से प्राणी को मुक्ति प्राप्त होती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सत्संग एवं कथा के माध्यम से मनुष्य भगवान की शरण में पहुंचता है, वरना वह इस संसार में आकर मोह माया के चक्कर में पड़ जाता है, इसीलिए मनुष्य को समय निकालकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए। बच्चों को संस्कारवान बनाकर सत्संग कथा के लिए प्रेरित करें। कलियुग में भागवत साक्षात श्रीहरि का रूप है। पावन हृदय से इनका स्मरण मात्र करने पर करोड़ों पुण्यों का फल प्राप्त हो जाता है। श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही प्राणी मात्र का कल्याण संभव है। इस अवसर पर शम्मी बंसल, रविंद्र अग्रवाल, पुनीत मित्तल, नवदीप मित्तल, आरके शर्मा, बृज गर्ग, विजय जिंदल, भूषण गोयल, मनोज मित्तल, अजय गुप्ता, सोमनाथ सचदेवा व प्रवीण बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें