फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आंबेडकर मेधावी छात्रवृति के लिए करें ऑनलाइन करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। डॉ. आंबेडकर मेधावी छात्र योजना के तहत 31 जनवरी 2024 तक अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग ए व बी और सामान्य वर्ग के पात्र छात्रों से सरल पोर्टल पर छात्रवृति के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना में अनुसूचित जाति, टपरीवास/घुमंतु जाति के 10वीं, 12वीं और स्नातक के छात्र/छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा पिछड़े वर्ग ए व बी और सामान्य वर्ग के छात्र/छात्राएं केवल 10वीं कक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
जिला कल्याण अधिकारी कृष्णा ने बताया कि अनुसूचित जाति, टपरीवास/घुमंतु जाति के 10वीं के ग्रामीण छात्र/छात्राओं के लिए 60 प्रतिशत व शहरी छात्र/छात्राओं के लिए 70 प्रतिशत अंक, 12वीं के ग्रामीण छात्र/छात्राओं के लिए 70 प्रतिशत व शहरी छात्र/छात्राओं के लिए 75 प्रतिशत और स्नातक छात्र/छात्राओं के लिए 60 प्रतिशत व शहरी छात्र/छात्राओं के लिए 65 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं। पिछडे वर्ग बीसी ए के 10वीं कक्षा में ग्रामीण छात्र/छात्राओं के लिए 60 प्रतिशत तथा शहरी छात्र/छात्राओं के लिए 70 प्रतिशत अंक आवश्यक है। पिछडे़ वर्ग बीसी एवं सामान्य वर्ग के 10वीं कक्षा में ग्रामीण छात्र/छात्राओं के लिए 75 प्रतिशत व शहरी छात्र/छात्राओं के लिए 80 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं। इस योजना के तहत आठ हजार रुपये से 12 हजार रुपये तक की छात्रवृति दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
छात्रवृति के लिए आवेदन करते समय प्रार्थी के अपने जरूरी दस्तावेज जैसे मार्कशीट, आय प्रमाणपत्र (4 लाख से कम), रिहायशी प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, अगली कक्षा का आईडी कार्ड, परिवार पहचानपत्र, आवेदक का बैंक खाता अपलोड करवाएं। प्रार्थी केवल एक ही बार आवेदन कर सकता है। हार्डकॉपी कार्यालय में जमा करवाने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें