फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मूनक। गांव मानपुरा के समीप दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

घरौंडा निवासी कुलदीप ने बताया कि वह हलवाई का काम करता है। एक दिसंबर को वह मोटरसाइकिल पर अपने दोस्त मनीष निवासी बाल राजपूतान के साथ शादी में काम करने के लिए मानपुरा गया था। काम खत्म कर वह मानपुरा से बल्ला गांव की ओर आ रहा था तो एक मोटरसाइकिल सवार ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे मनीष सड़क पर गिर गया। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया जहां मनीष ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें