फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलख रही ममता, रोते-रोते नहीं थम रहे आंसू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। मां की ममता बिलख रही है, वह विश्वास नहीं कर पा रही है कि उसका लाडला अब इस संसार में नहीं है। शायद इसी वजह से बेहोशी की हालत में भी वह बार-बार अपने लाडले को पुकार उठती है। तीन दिन से न कुछ ठीक से खाती हैं न पीती हैं। अब तो उसकी आंखों में आंसू भी सूख चुके हैं। बेटे जस का फोटो अपने कलेजे से लगाए दरवाजे की ओर देखती है। उसे अब भी जस की मौत पर यकीन नहीं हो पा रहा है, उसे लगता है कि वह बाहर से दौड़ता हुआ आएगा और उसके सीने से लिपट जाएगा। वह अचानक पुकार उठती है, अब तो लौट के आ जा मेरे लाल। इंद्री के गांव कमालपुर रोडान निवासी मनीषा हत्यारोपी को कोसने लगती है।
दादी मामो देवी का भी रो-रो कर बुरा हाल है। वह रोती हुई कह रही हैं कि अमेरिका गए अपने बेटे को जवाब देंगे। पूरे गांव में मातम का माहौल है। हर घर से हत्यारों को फांसी देने की मांग उठ रही है। पिछले तीन दिन में परिवार का एक भी सदस्य नहीं सो पाया है। शुक्रवार को भी जस के घर ग्रामीणों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में दाखिला दिलाने की थी तैयारी
जस के दादा धर्मपाल की आंखों से भी आंसू नहीं रुक रहे। स्कूल से आने के बाद जस अपने दादा के साथ ही खेलता था। जस को स्कूल में दोबारा दाखिला कराने की तैयारी थी। रोते हुए दादा का कहना है कि यदि वह उसे पांच रुपये देकर दुकान पर नहीं भेजता तो आज उसका पोता जीवित होता। जस की हत्या के मामले की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। दूसरी ओर चार माह पहले अपने पिता के साथ मस्ती करते जस की वीडियो भी वायरल हो रही है। जस अपने पिता को एयरपोर्ट पर छोड़ने के लिए गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें