फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शिष्यों की तरह गुरुजन गणित मॉडल बनाकर दिखाएंगे प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
गगन तलवार
विज्ञापन


असंध (करनाल)। अब तक बच्चों को कुछ नया करके आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने वाले शिक्षक अब खुद शिष्य के रूप में नजर आएंगे। इस बार गुरुजनों को गणित मॉडल तैयार करके अपनी प्रतिभा दिखानी होगी। गणित दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर शिक्षा विभाग पहली बार प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है।

जिसमें शिक्षकों को क्रियाशील मॉडल तैयार करना होगा। बाद में इस मॉडल को गणित प्रयोगशाला में स्थापित किया जाएगा। जिन्हें देखकर विद्यार्थी भी गणित को आसानी से समझेंगे। साथ ही इस तरह के मॉडल उनकी विषय से नजदीकियां भी बढ़ाएंगे। शिक्षा विभाग की ओर से 23 दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामगढ़ में गुरुजन गणित मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता तीन श्रेणियों में आयोजित होगी, जिसमें पहली से पांचवीं, छठी से आठवीं और नौवीं से 12वीं कक्षा तक के शिक्षक अपनी श्रेणी के हिसाब से मॉडल प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश ठुकराल ने बताया कि प्रथम स्थान पर रहने वाले शिक्षक को एक हजार, द्वितीय को 800 और तृतीय को 500 रुपये का नकद पुरस्कार देंगे। इस तरह की प्रतियोगिता का उद्देश्य शिक्षकों में भी कुछ नया करने की ललक पैदा करना, उनकी विद्यार्थियों से नजदीकियां बढ़ाना और विषय को आसान तरीके से पढ़ाने का आधार तैयार करना है।



शामगढ़ विद्यालय में बनेगी गणित प्रयोगशाला

शामगढ़ के राजकीय विद्यालय में गणित दिवस के दिन गणित प्रयोगशाला भी स्थापित की जाएगी। जिला स्तरीय प्रयोगशाला में गणित से जुड़े सैकड़ों मॉडल स्थापित होंगे। अधिकारियों के अनुसार, इनसे विद्यार्थियों को सीखने में मदद मिलेगी। प्रतियोगिताओं के माध्यम से नए तरीके से गणित को समझने का प्रारूप तैयार किया जाता है। अभी तक जिले के सभी खंडों में केवल खंड स्तर पर प्रयोगशाला स्थापित है।



गणित मेला और फिल्म देखेंगे विद्यार्थी

राजकीय स्कूलों में गणित सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान रोजाना अलग-अलग गतिविधियां स्कूल स्तर पर होंगी। प्रार्थना सभा पर गणित आधारित मनोरंजक गतिविधियां होंगी। जिनमें भारतीय गणितज्ञ श्री रामानुजन के जीवन पर आधारित फिल्म दिखाना, रंगोली, प्रश्नोत्तरी, पेंटिंग, पजल प्रतियोगिता होगी। 21 दिसंबर को स्कूल स्तर पर गणित मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा स्कूलों में गणित ज्ञान क्लब स्थापित होंगे। स्कूल स्तरीय गणित प्रयोगशाला में भी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन




वर्जन

गुरुजन गणित मॉडल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए शिक्षकों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से इसका लिंक सभी स्कूलों में भेज दिया है। विद्यार्थियों के लिए गणित सप्ताह के तहत स्कूल स्तर पर 18 से 23 दिसंबर तक कई प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
- छत्रपाल, जिला गणित विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें